Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

चौसा नगर पंचायत में चला स्वच्छता जागरूकता अभियान

नगर पंचायत चौसा द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने की दिशा में एक विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन मोनालिस प्रशिक्षण एवं कल्याण केंद्र, बक्सर के सहयोग से किया गया।

चौसा नगर पंचायत में चला स्वच्छता जागरूकता अभियान

चौसा नगर पंचायत में चला स्वच्छता जागरूकता अभियान

-- नुक्कड़ नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए दिया स्वच्छता का संदेश

केटी न्यूज/बक्सर 

नगर पंचायत चौसा द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने की दिशा में एक विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन मोनालिस प्रशिक्षण एवं कल्याण केंद्र, बक्सर के सहयोग से किया गया।

चौसा नगर पंचायत में चला स्वच्छता जागरूकता अभियान

अभियान की शुरुआत नगर पंचायत की मुख्य पार्षद किरण देवी एवं कार्यपालक पदाधिकारी शुभम कुमार ने हरी झंडी दिखाकर की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी प्रयास नहीं, बल्कि हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। इसे दैनिक जीवन में अपनाना समय की मांग है।

चौसा नगर पंचायत में चला स्वच्छता जागरूकता अभियान

अभियान के तहत नगर के विभिन्न वार्डों में नुक्कड़ नाटक, गीत-संगीत और संवाद सत्रों के माध्यम से लोगों को गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण, खुले में शौच से मुक्ति, जल संरक्षण और नियमित सफाई जैसे अहम मुद्दों पर जागरूक किया गया। खासकर नुक्कड़ नाटकों ने लोगों पर गहरी छाप छोड़ी और स्वच्छता के प्रति सोच को प्रभावित किया।

चौसा नगर पंचायत में चला स्वच्छता जागरूकता अभियान

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली और अपने घर-आसपास सफाई बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्वच्छता निरीक्षक अरशद हैदर नकवी, वार्ड पार्षद चंदन चौधरी, आनंद जी रावत, हृदय नारायण सिंह सहित कई समाजसेवी उपस्थित रहे।

चौसा नगर पंचायत में चला स्वच्छता जागरूकता अभियान

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।