Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
Keshav Times

चनवथ में विकास कार्यों को मिली गति, अशोक स्तंभ का शिलान्यास व द्वार का लोकार्पण

प्रखंड के चनवथ गांव में रविवार को अशोक द्वार के उद्घाटन एवं अशोक स्तंभ निर्माण कार्य के शिलान्यास को लेकर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। बिहार सरकार के योजना एवं विकास मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ अशोक स्तंभ का शिलान्यास किया तथा नव निर्मित अशोक द्वार का उद्घाटन किया।

चनवथ में विकास कार्यों को मिली गति, अशोक स्तंभ का शिलान्यास व द्वार का लोकार्पण

चनवथ में विकास कार्यों को मिली गति, अशोक स्तंभ का शिलान्यास व द्वार का लोकार्पण

केटी न्यूज/नावानगर

प्रखंड के चनवथ गांव में रविवार को अशोक द्वार के उद्घाटन एवं अशोक स्तंभ निर्माण कार्य के शिलान्यास को लेकर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। बिहार सरकार के योजना एवं विकास मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ अशोक स्तंभ का शिलान्यास किया तथा नव निर्मित अशोक द्वार का उद्घाटन किया।कार्यक्रम में पहुंचने पर मंत्री का स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-माला और अंगवस्त्र देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। शिलान्यास के बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। समारोह की अध्यक्षता वैना पंचायत के मुखिया पंकज मेहता ने की, जबकि संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष सरदार सिंह कुशवाहा ने किया।

चनवथ में विकास कार्यों को मिली गति, अशोक स्तंभ का शिलान्यास व द्वार का लोकार्पण

इस अवसर पर आयोजित सभा में मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। विकास योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है तथा किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। कार्यक्रम में डुमरांव विधायक राहुल सिंह, जदयू नेत्री अंजुम आरा, बिनोद चौबे, हरेराम गुप्ता, बिमलेश सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभा के अंत में मुखिया पंकज मेहता ने अतिथियों का सम्मान किया और गांव के विकास के लिए सहयोग की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

चनवथ में विकास कार्यों को मिली गति, अशोक स्तंभ का शिलान्यास व द्वार का लोकार्पण

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।