केटी न्यूज़/लखनऊ
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में युवक की किडनैपिंग का मामला सामने आया है।लखनऊ के एसआरएस मॉल के सामने कार सवार युवकों ने एक युवक को जबरन कार में घसीटकर बैठा लिया। पीड़ित के भाई ने कार का पीछा कर वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। पुलिस का कहना है कि यह मामला आपसी लेनदेन से जुड़ा है।
जानकारी के अनुसार कार सवार युवकों ने पीड़ित शख्स को एसआरएस मॉल के सामने से उठाया, फिर 1090 चौराहा तक घूमाते हुए कार में शख्स को आरोपियों ने जमकर पीटा। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। अपहरण करने वाले लोग पीड़ित युवक के पुराने जानकार थे। फिलहाल किडनैप किया युवक किसी की गिरफ्त में नहीं है। पुलिस ही पुलिस इस मामले का खुलासा करेगी।
जांच में यह सामने आया है कि किडनैप किए गए युवक और आरोपियों के बीच पैसों और बिटकॉइन के लेनदेन में विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित को जबरन कार में बैठाकर ले गए। उन्होंने अपने पैसे की रिकवरी के लिए युवक का अपहरण किया था।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।