Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब
Keshav Times

बिहार पर्यटन विभाग लेकर आई यह योजना,घर बैठे कमा सकते हैं लाखों रुपए

नीतीश कुमार की सरकार एक नई योजना लेकर आई है।जिसके तहत आप पर्यटकों को अपने घर में ठहराकर अच्छी कमाई कर सकते हैं।

बिहार पर्यटन विभाग लेकर आई यह योजना,घर बैठे कमा सकते हैं लाखों रुपए
Nitish kumar

केटी न्यूज़/पटना

नीतीश कुमार की सरकार एक नई योजना लेकर आई है।जिसके तहत आप पर्यटकों को अपने घर में ठहराकर अच्छी कमाई कर सकते हैं।बिहार में रहते हैं और घर के पास कोई मशहूर पर्यटन स्थल है, तो आपके पास घर बैठे लाखों कमाने का मौका है। यह योजना 6 अगस्त से शुरू हो चुकी है और 15 जिलों के 28 पर्यटन स्थलों पर लागू है। योजना का नाम है 'मुख्यमंत्री होमस्टे/बेड एंड ब्रेकफास्ट प्रोत्साहन योजना'।

बिहार पर्यटन विभाग लेकर आई यह योजना,घर बैठे कमा सकते हैं लाखों रुपए

बिहार पर्यटन विभाग का कहना है कि इस योजना का मकसद न केवल राज्य के होटलों पर बोझ कम करना है, बल्कि पर्यावरण और ग्रामीण पर्यटन को भी बढ़ावा देना है। इससे स्थानीय लोगों को आय का एक अतिरिक्त स्रोत मिलेगा। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक दशक में बिहार आने वाले पर्यटकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। 2015 में जहां 2.89 करोड़ पर्यटक बिहार आए थे, वहीं 2023 में यह संख्या बढ़कर 8.21 करोड़ हो गई है। इसमें विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं।

बिहार पर्यटन विभाग लेकर आई यह योजना,घर बैठे कमा सकते हैं लाखों रुपए

बिहार पर्यटन निदेशक विनय राय ने बताया कि अगर आपके पास एक भी अतिरिक्त कमरा है तो आप आवेदन कर सकते हैं। पहले चरण में 1000 कमरे तैयार करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि हमने योजना और ऑनलाइन आवेदन की घोषणा कर दी है। हमने एक प्रारूप प्रदान किया है जिसमें कमरे के आकार से लेकर सुविधाओं, सुरक्षा नियमों और मेहमानों और मेजबानों के लिए नियमों के बारे में जानकारी दी गई है। पहले चरण में 2.5 लाख रुपये प्रति कमरे तक का ऋण ब्याज प्रदान करेंगे। इस योजना में गया, नालंदा, कैमूर, रोहतास, नवादा, जमुई, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण जैसे जिले शामिल हैं। 

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।