Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

नीतीश कुमार ने बजट के बाद पीएम मोदी और निर्मला सीतारमण को किया धन्यवाद

नीतीश कुमार ने बिहार के लिए बजट में विशेष प्रावधान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का विशेष धन्यवाद किया।

नीतीश कुमार ने बजट के बाद पीएम मोदी और निर्मला सीतारमण को किया धन्यवाद
Nitish kumar

केटी न्यूज़/पटना

नीतीश कुमार ने बिहार के लिए बजट में विशेष प्रावधान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का विशेष धन्यवाद किया।नीतीश कुमार ने मोदी सरकार के बजट की तारीफ करते हुए कहा कि आज जो लोग उंगली उठा रहे हैं जब उनकी सरकार केंद्र में थी तो बिहार में विकास क्यों नहीं किया गया? उन्होंने कोई काम नहीं करवाया। 2014 के बाद बिहार में विकास होने लगा। बिहार के लिए की गई इन घोषणाओं से बिहार के विकास में सहयोग मिलेगा। आशा है कि आगे भी अन्य आवश्यकताओं के लिए केंद्र सरकार इसी तरह बिहार के विकास में सहयोग करेगी।

नीतीश कुमार ने बजट के बाद पीएम मोदी और निर्मला सीतारमण को किया धन्यवाद

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तुत किया गया बजट सकारात्मक और स्वागत योग्य है। इस बजट में बिहार की जरूरतों का विशेष ध्यान रखा गया है। इसके तहत बिहार के मानव संसाधन विकास एवं बुनियादी विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। इस बजट में बिहार की सड़क संपर्क परियोजनाओं, विद्युत परियोजनाओं, एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेजों और खेलकूद की संरचनाओं के लिए विशेष राशि का प्रावधान किया गया है।

नीतीश कुमार ने बजट के बाद पीएम मोदी और निर्मला सीतारमण को किया धन्यवाद

उन्होंने आगे कहा कि बजट में बिहार के पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए विशेष सहायता की घोषणा की गई है। बिहार को बाढ़ से बचाव के लिए भी बजट में बड़ा ऐलान किया गया है। कोशी-मेची नदी जोड़ परियोजना, नदी प्रदूषण न्यूनीकरण और सिंचाई परियोजनाओं के लिए विशेष आर्थिक मदद देने की घोषणा की गई है, जो स्वागत योग्य है।

नीतीश कुमार ने बजट के बाद पीएम मोदी और निर्मला सीतारमण को किया धन्यवाद

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद में देश का बजट पेश किया। मोदी सरकार के बजट में बिहार के लिए कई योजनाओं की घोषणाएं की गईं। बिहार को तीन एक्सप्रेसवे, एक पावर प्लांट समेत कई प्रोजक्ट का तोहफा दिया गया। इन योजनाओं के लिए 58900 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया। सीएम नीतीश कुमार ने बजट का स्वागत किया।

 

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।