Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

बिग ब्रेकिंग-डीएम और एसपी ने बिहार में कई जिलों के जेलों में की छापेमारी

गुरुवार को बिहार में कई जिलों के जेलों में प्रशासन ने छापेमारी की।मुजफ्फरपुर के शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में भी छापेमारी से हड़कंप मच गया।

बिग ब्रेकिंग-डीएम और एसपी ने बिहार में कई जिलों के जेलों में की छापेमारी
Crime

ब्रेकिंग

केटी न्यूज़/मुजफ्फरपुर

गुरुवार को बिहार में कई जिलों के जेलों में प्रशासन ने छापेमारी की।मुजफ्फरपुर के शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में भी छापेमारी से हड़कंप मच गया।मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, आरा और मोतिहारी के केंद्रीय कारागारों में डीएम और एसपी ने सुबह-सुबह छापेमारी की।मोतिहारी सेंट्रल जेल में छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक चीजें मिली हैं। इनमें चाकू, कैची, बेल्ट और कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबर शामिल हैं। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।छापेमारी के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।

बिग ब्रेकिंग-डीएम और एसपी ने बिहार में कई जिलों के जेलों में की छापेमारी

मुजफ्फरपुर में शराब माफिया के सक्रिय होने की खबरें आई थी। आशंका जताई जा रही थी कि जेल के अंदर से ही शराब का धंधा चलाया जा रहा है। इसकी पुष्टि तो नहीं हुई, लेकिन एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि कैदियों से पूछताछ की गई है।इस कार्रवाई में डीएम सुब्रत कुमार सेन और एसएसपी राकेश कुमार खुद मौजूद रहे।सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े दस बजे तक लगभग दो घंटे छापेमारी की कार्यवाही चली।डीएम और एसएसपी ने बताया कि जेल के अस्पताल, वार्ड, सेल, शौचालय और रसोईघर सभी जगह तलाशी ली गई। कैदियों से भी पूछताछ की गई।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।