बक्सर में मनाई गई कांग्रेस नेता स्व. मोहन तिवारी की जयंति, आयोजित हुआ समारोह

शनिवार को बक्सर जिला कांग्रेस कमेटि कार्यालय पर स्व. मोहन तिवारी की 27 जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटि अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने किया।

बक्सर में मनाई गई कांग्रेस नेता स्व. मोहन तिवारी की जयंति, आयोजित हुआ समारोह

केटी न्यूज/बक्सर

शनिवार को बक्सर जिला कांग्रेस कमेटि कार्यालय पर स्व. मोहन तिवारी की 27 जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटि अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता थे।

आजीवन कांग्रेस के विचारधारा से जुड़े रहे तथा संगठन को मजबूत बनाने में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिए। डा पाण्डेय ने कहा कि छात्र जीवन में जब मैं एनएसयूआई जुड़ा था तब वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे तथा कभी भी झुक कर राजनीति नहीं किए। युवाओं के लिए उनका दरवाजा हमेशा खुला रहता था। वे युवाओं को हमेशा प्रेरित करते रहते थे। डॉ. पाण्डेय ने कहा कि मुझे छात्र राजनीति में उनके जैसे महापुरुष का आशीर्वाद मिलते रहता था।

वहीं, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटि के सदस्य डॉ सत्येंद्र ओझा ने उन्हें पार्टी का समर्पित सिपाही बताया तथा कहा कि पार्टी के प्रति उनका योगदान अतुलनीय है। डॉ ओझा ने कहा कि स्व. तिवारी ऐसे व्यक्ति थे जो की बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को भी सम्मान दिलाने के लिए अपनी प्रतिष्ठा लगाकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत एवं सशक्त करने में अहम भूमिका निभाते थे। उन्होंने कहा कि उनके पदचिन्हों पर चलकर ही कांग्रेस को मजबूत बनाया जा सकता है।

मौके पर त्रिलोकी नाथ मिश्रा, त्रियोगी नारायण मिश्रा, संजय कुमार दुबे, भोला ओझा, कुमकुम देवी, निर्मला देवी, रूनी देवी, रोहित उपाध्याय, अभय मिश्रा, अजय यादव, सुरेश जायसवाल, बब्बन तुरहा, मालती देवी, सीमा कुमारी, संजय कुमार पांडेय समेत सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।