ब्रह्मपुर में जिला परिषद सदस्य अशोक यादव के घर से अवैध दोनाली बंदूक बरामद, सदस्य फरार

बक्सर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसमें ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र सह प्रखंड के जिला परिषद सदस्य अशोक यादव के घर से अवैध दोनाली बंदूक बरामद किया है। सूत्रों कि मानें तो जब पुलिस की टीम छापेमारी करने गयी थी। उस वक्त जिला परिषद सदस्य अषोक यादव ब्रह्मपुर में किसी काम से गये थे।

ब्रह्मपुर में जिला परिषद सदस्य अशोक यादव  के घर से अवैध दोनाली बंदूक बरामद, सदस्य फरार

केटी न्यूज/बक्सर 

बक्सर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसमें ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र सह प्रखंड के जिला परिषद सदस्य अशोक यादव के घर से अवैध दोनाली बंदूक बरामद किया है। सूत्रों कि मानें तो जब पुलिस की टीम छापेमारी करने गयी थी। उस वक्त जिला परिषद सदस्य अशोक यादव ब्रह्मपुर में किसी काम से गये थे। जिसके उस स्थान पर भी छापेमारी की गयी परन्तु वो भागने में सफल रहे। पुलिस सूत्रों कि मानें तो किसी ने बक्सर एसपी शुभम आर्य को गुप्त सूचना दी कि जिप सदस्य अषोक यादव के घर में अवैध दुनाली बंदूक है।

जिसके बाद डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी के नेतृत्व में टीम बनाकर छापेमारी की गयी। आर्म्स तो बरामद हो गया परन्तु जिप सदस्य अशोक यादव  पुलिस के हत्थे नही चढ़ा। डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव निवासी जिला परिषद सदस्य अशोक यादव के घर से अवैध दोनाली बंदूक बरामद किया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।