मां काली मंदिर में गूंजे जयकारे, जलभरी यात्रा से शुरू हुआ शतचंडी महायज्ञ

स्थानीय थाना स्थित मां काली मंदिर परिसर गुरुवार को भक्तिमय माहौल से सराबोर हो उठा। श्री श्री शतचंडी महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर निकाली गई भव्य जलभरी शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। मां काली पूजा समिति और ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक आयोजन में पूरे क्षेत्र से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

मां काली मंदिर में गूंजे जयकारे, जलभरी यात्रा से शुरू हुआ शतचंडी महायज्ञ

केटी न्यूज/नावानगर

स्थानीय थाना स्थित मां काली मंदिर परिसर गुरुवार को भक्तिमय माहौल से सराबोर हो उठा। श्री श्री शतचंडी महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर निकाली गई भव्य जलभरी शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। मां काली पूजा समिति और ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक आयोजन में पूरे क्षेत्र से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।महायज्ञ के शुभारंभ से पूर्व यज्ञ मंडप में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की गई। यज्ञाचार्यों ने मुख्य कलश का पूजन कर अनुष्ठान की शुरुआत कराई। इसके बाद श्रद्धालु गंगा नदी से पवित्र जल लेकर कलशों में भरकर यज्ञ स्थल पहुंचे।

महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश धारण कर पूरे उत्साह के साथ यज्ञ मंडप की परिक्रमा की।शोभायात्रा मां काली मंदिर परिसर से निकलकर डुमरांव-बिक्रमगंज मुख्य मार्ग होते हुए नावानगर गांव के विभिन्न इलाकों से गुजरी और पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु "जय मां काली" और "हर-हर महादेव" के जयघोष लगाते रहे। गाजे-बाजे, डीजे साउंड, सजे-धजे घोड़े और वाहनों के काफिले ने शोभायात्रा को आकर्षक बना दिया। आयोजन में नावानगर के अलावा रूपसागर, भटोली और आसपास के कई गांवों से आए श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। महायज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

यज्ञ समिति के अनुसार, 19 जून से अरणी मंथन, मंडप प्रवेश, पाठ और हवन की मुख्य धार्मिक प्रक्रियाएं शुरू होंगी। 20 से 23 जून तक दुर्गा पाठ का आयोजन होगा। वहीं, 24 जून को पूर्णाहुति और भव्य भंडारे के साथ महायज्ञ का समापन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए नावानगर थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार पुलिस बल के साथ स्थानीय थाना स्थित मां काली मंदिर परिसर गुरुवार को भक्तिमय माहौल से सराबोर हो उठा। श्री श्री शतचंडी महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर निकाली गई भव्य जलभरी शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। मां काली पूजा समिति और ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक आयोजन में पूरे क्षेत्र से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।