करोड़ो देशवासियों के प्रेरणाश्रोत है डा भीमराव अंबेदकर- डीएम

करोड़ो देशवासियों के प्रेरणाश्रोत है डा भीमराव अंबेदकर- डीएम

जिले वासियों ने धूमधाम से मनाई संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की जयंति

केटी न्यूज/ बक्सर ( टीम )

शुक्रवार को जिलेभर में संविधान निर्माता बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान लोगों ने उन्हें भारतीय संविधान व लोकतंत्र का जनक बताने के साथ ही शोषितों व वंचितों को समाज की मुख्यधारा जोड़ने वाला महापुरूष बताया। इस अवसर पर डीएम अंशुल अग्रवाल ने अंबेडकर चौक अवस्थित डॉ० भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इसके बाद वे राजकीय अंबेडकर आवासीय $2 उच्च विद्यालय बक्सर के कार्यक्रम में भाग लिए। जहा छात्रों को संबोधित करते हुए डीएम अग्रवाल ने कहा कि डॉ० भीमराव अम्बेडकर एक व्यक्ति से ऊपर एक व्यक्तित्व थे, साथ की एक विचारधारा है और लोगो को प्रेरणा देने वाले एक प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि डॉ० भीमराव अम्बेडकर आप लोगों के लिए एक रोल मॉडल है। उन्होंने कड़ी चुनौतियों, परिस्थितियों में भी कठिन परिश्रम करते हुए जिन ऊंचाइयों को छुआ वो हम सब लोगां के जीवन के लिए एक आदर्श है।

डीएम ने डॉ० भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अपने हाथों सम्मानित भी किया। इस मौके पर जिला स्तरीय कई अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे। इसके अलावे बड़ी संख्या में राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने भी बाबा साहब को याद किया है। अंबेडकर जयंती पर जिलेभर में कई समारोह आयोजित हुए है।

सामाजिक नवजागरण व समतामूलक समाज के निर्माणकर्ता थे अंबेडकर- डुमरांव एसडीओ

डुमरांव अनुमंडल कार्यालय के सभागार में भी बाबा साहब भीमराव की जयंति मनाई गई। जिसे संबोधित करते हुए एसडीओ कुमार पंकज ने कहा कि बाबा साहब सामाजिक नवजागरण और समतामूलक समाज के निर्माणकर्ता थे। संचालन प्रधान सहायक महेंद्र प्रसाद ने किया। समारोह में उपस्थित प्रशासनिक पदाधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य लोगों ने डॉ अंबेडकर के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। एसडीओ ने कहा कि उनकी जीवनगाथा युवा वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर जाति व्यवस्था का कड़ा विरोध किये और इसे समाज से मिटाने का प्रयास किया। इसके पूर्व एसडीएम कुमार पंकज के अलावे, निर्वाचन पदाधिकारी नवाज सरफराज, प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार, नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार आदि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मौके पर राजेश कुमार, दुर्गेश सिंह के अलावे कई प्रखंडों के प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।

खलासी मोहल्ले में भाजपा ने मनाया अंबेडकर जयंती

भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई द्वारा भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंति के अवसर पर नगर के सेवा बस्ती खलासी मोहल्ला में जयंती समारोह मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष कन्हैया राम ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा संयोजक राजवंश सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष पूनम रविदास रही। इस अवसर पर बाबासाहेब के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर सभी वक्ताओं ने प्रकाश डाला वक्ताओं ने बाबासाहेब को आधुनिक भारत का नीति निर्धारक बताया। कार्यक्रम का संचालन युवा नेता सौरव तिवारी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन राहुल दुबे ने किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता निर्भय राय, नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा, लक्ष्मण शर्मा, संत सिंह, सुनील राम, उमा शंकर राय, अजय चौबे, विपुल राय, विकास कायस्थ, मिथिलेश राय, हिरामन राम, प्रभाकर तिवारी, अमित सिंह, राजेश राम समेत अनेक लोग उपस्थित थे। दूसरी तरफ भाजयुमो ने धनसोई मंडल के अमरपुर में स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया था। बतौर मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर किया गया। स्वास्थ्य शिविर में दो डॉक्टर डा. जगजीवन बैठा और डॉ. गुलाम सरवर ने निःशुल्क सेवा प्रदान किया। भाजयुमो द्वारा दवाई मुफ्त दिया गया। मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष डॉ प्रियरंजन चौबे, अक्षय ओझा, कमल क्लब जिला संयोजक अरविन्द कुमार पासवान, लखन मल्होत्रा, संजय सिंह, धनंजय मल्होत्रा, रितेश सिंह, अक्षय ओझा, धर्मेंद्र प्रसाद छोटे, भूषण सिंह आदि मौजूद थे।

सशक्त एवं प्रबुद्ध भारत बनाना चाहते थे बाबा साहब- अखिलेश

लोजपा द्वारा सदर प्रखंड के दहिवर गांव में बाबा साहब की जयंति मनाई गई। इस मौके पर लोजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि बाबा साहब सशक्त एवं प्रबुद्ध भारत बनाना चाहते थे। हमें उनके सिद्धांतों का अनुसरण कर देश को विकसित राष्ट्र बनाना होगा। मौके पर संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष ठाकुर भानुशंकर सिंह, जिला प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह, आईटीसेल जिलाध्यक्ष पपु पासवान, विस्तार प्रमुख संजीव राय, जिला सचिव राजु पासवान, जिला महासचिव अतुल कुमार पासवान, रबिशंकर प्रसाद, मंटु पासवान, रौशन पासवान, तारकेश्वर पासवान, शिव मोहर राम,शत्रुध्न राम,श्याम लाल पासवान, ध्यान पासवान, शिव जी पासवान, संयुक्त पासवान, बिहारी पासवान, रंजीत पासवान, संसार पासवान, राहुल पासवान, बंगाली पासवान, शुजा पासवान, रामनाथ पासवान, रामाज्ञा पासवान, धनशयाम पासवान, विदेशी पासवान, कमलेश पासवान नंदलाल बारी, सुरेन्द्र राम, अनिल सिंह, छोटेलाल पासवान, सनिस बौद्ध, दिनु सिंह, मगन राय आदि थे।

अन्य संगठनों ने भी बाबा साहब को किया याद

इसके अलावे कांग्रेस, वाम दलों, भीम आर्मी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आदि के द्वारा भी बाबा साहब भीमराव की जयंति मना उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया है। पूरे जिले में बाबा साहब की जयंति धूम धाम से मनाए जाने की जानकारी मिली है। भीम आर्मी द्वारा जिलेभर में मार्च निकाला गया है।