रामनवमी पर महावीरी झंडा जुलूस की तैयारी तेज, गतिरोध खत्म होते ही जोश दोगुना

रामनवमी के पावन अवसर पर डुमरांव में निकलने वाले पारंपरिक महावीरी झंडा जुलूस को लेकर तैयारियां अब तेज रफ्तार पकड़ चुकी हैं। शुक्रवार और शनिवार की सुबह अनुमंडल प्रशासन की पहल पर हुई अहम बैठक के बाद जुलूस को लेकर चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया, जिससे समिति के सदस्यों में नया उत्साह देखने को मिल रहा है।

रामनवमी पर महावीरी झंडा जुलूस की तैयारी तेज, गतिरोध खत्म होते ही जोश दोगुना

__ बैठक के बाद बनी सहमति, शनिवार रात भगवा रंग में रंगेगा पूरा डुमरांव

केटी न्यूज/डुमरांव:

रामनवमी के पावन अवसर पर डुमरांव में निकलने वाले पारंपरिक महावीरी झंडा जुलूस को लेकर तैयारियां अब तेज रफ्तार पकड़ चुकी हैं। शुक्रवार और शनिवार की सुबह अनुमंडल प्रशासन की पहल पर हुई अहम बैठक के बाद जुलूस को लेकर चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया, जिससे समिति के सदस्यों में नया उत्साह देखने को मिल रहा है।श्री महावीरी झंडा पूजा समिति के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रशासन के साथ सकारात्मक बातचीत के बाद सभी बाधाएं दूर हो गई हैं और अब पूरी टीम पूरे मनोयोग के साथ आयोजन की तैयारी में जुट गई है।उन्होंने कहा कि शनिवार की रात पूरे शहर को भगवा झंडों से सजाया जाएगा, जिससे डुमरांव का माहौल पूरी तरह धार्मिक रंग में रंग उठेगा।

समिति के संयोजक गुप्तेश्वर प्रसाद उर्फ गुरुजी के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी और सदस्य अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए आयोजन को भव्य बनाने में लगे हैं। उपाध्यक्ष अनिल दीपक, सचिव मनोज केशरी और उप सचिव कृष्णा मोहन व नीरज समेत सूचना प्रभारी दया शंकर भी तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।संरक्षक मंडल में शामिल सुमित, विकास, विनोद केशरी और मनोज वर्मा भी लगातार सहयोग कर रहे हैं, जबकि सदस्य राजेश, आशीष राय, ऋतु राज, पिंटू और दीपक समेत अन्य कार्यकर्ता शहर में सजावट और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

समिति के पदाधिकारियों के अनुसार इस बार जुलूस को और अधिक आकर्षक व अनुशासित बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी सतर्क है, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और सफल तरीके से संपन्न हो सके।डुमरांव में हर वर्ष निकलने वाला यह महावीरी झंडा जुलूस न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि शहर की एकता और सांस्कृतिक परंपरा को भी मजबूती प्रदान करता है। इस बार भी लोगों में इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।