डुमरांव राज परिवार में आया नन्हा मेहमान खुशी का माहौल

केटी न्यूज/डुमरांव
डुमरांव राज परिवार में एक नन्हा मेहमान आया है। जिसके बाद घराने में खुशी का माहौल है। डुमरांव महाराज के छोटे बेटे मानविजय सिंह व अरुणिमा सिंह को पोता हुआ है। मानविजय सिंह ने बताया कि उनकी बेटी रोहणी कुमारी व दामाद अर्जुन सिंह दिल्ली में रहते हैं।
जहां फिनेक्स हॉस्पिटल अस्पताल में रोहणी ने मंगलवार की शाम छह बजे एक बेटे को जन्म दिया। चिकित्सकों के अनुसार जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि परिवार में आए इस नन्हे मेहमान का नाम फतेह अर्जुन सिंह रखा गया है। नन्हे मेहमान के आने से डुमरांव राज परिवार में खुशी का माहौल है।