Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी छठ की खुशियां मातम में बदलीं: बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल
Keshav Times

डुमरांव नगर परिषद में नये कार्यपालक पदाधिकारी ने ग्रहण किया पदभार

डुमरांव नगर परिषद क्षेत्र के नये ईओ राहुलधर दूबे ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। डुमरांव नप के विकास की जिम्मेदारी संभालने वाले नवनियुक्त कार्यपालक पदाधिकारी राहुलधर दूबे ने पदभार ग्रहण करते ही साफ संकेत दे दिए हैं कि नगर की बुनियादी समस्याओं के समाधान में अब कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

डुमरांव नगर परिषद में नये कार्यपालक पदाधिकारी ने ग्रहण किया पदभार

डुमरांव नगर परिषद में नये कार्यपालक पदाधिकारी ने ग्रहण किया पदभार

-- बोले नये ईओ राहुलधर दूबे शहर की रैंकिंग सुधारना प्राथमिकता, नालियों व शौचालयों की होगी जल्द मरम्मत

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव नगर परिषद क्षेत्र के नये ईओ राहुलधर दूबे ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। डुमरांव नप के विकास की जिम्मेदारी संभालने वाले नवनियुक्त कार्यपालक पदाधिकारी राहुलधर दूबे ने पदभार ग्रहण करते ही साफ संकेत दे दिए हैं कि नगर की बुनियादी समस्याओं के समाधान में अब कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

डुमरांव नगर परिषद में नये कार्यपालक पदाधिकारी ने ग्रहण किया पदभार

उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता, नालियों की व्यवस्था, गली-मोहल्लों की सफाई तथा सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उक्त बातें नप के ईओ राहुलधर दूबे ने नप ईओ का पदभार ग्रहण करने के बाद अपने संबोधन में कही।

डुमरांव नगर परिषद में नये कार्यपालक पदाधिकारी ने ग्रहण किया पदभार

नए ईओ ने कहा कि नगर के जिन शौचालयों की स्थिति खराब है, उनकी मरम्मत कराई जाएगी। साथ ही बंद नालियों को खोलने तथा गली-कूचों की सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस दिशा में विभागीय स्तर पर त्वरित कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। उनका कहना था कि डुमरांव शहर की रैंकिंग सुधारने के लिए ठोस कदम उठाना बेहद जरूरी है और इस दिशा में नगर परिषद पूरी ईमानदारी से कार्य करेगा।

डुमरांव नगर परिषद में नये कार्यपालक पदाधिकारी ने ग्रहण किया पदभार

-- सामाजिक कार्यकर्ताओं का मिला समर्थन

ईओ राहुलधर दूबे के पदभार ग्रहण के मौके पर नगर के कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे। लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका स्वागत किया और उम्मीद जताई कि उनकी तैनाती से नगर में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ेगी। नए ईओ ने भी भरोसा दिलाया कि शहर के हर मोहल्ले में विकास की रोशनी पहुंचेगी और स्वच्छता व्यवस्था को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

डुमरांव नगर परिषद में नये कार्यपालक पदाधिकारी ने ग्रहण किया पदभार

-- विकास की नई उम्मीद

नगर परिषद में नए ईओ के आगमन से स्थानीय लोगों के बीच एक नई उम्मीद जगी है। लोगों का कहना है कि अब तक नगर परिषद की कार्यशैली से असंतोष रहा है, लेकिन नए पदाधिकारी के सक्रिय रवैये से नगर की तस्वीर बदलेगी। राहुल दूबे ने स्पष्ट कहा कि ‘‘मैं यहां रहूंगा तो सही कार्य कराने वाले संवेदकों और नागरिकों को कभी परेशानी नहीं होगी, लेकिन लापरवाहों पर कार्रवाई तय है।

डुमरांव नगर परिषद में नये कार्यपालक पदाधिकारी ने ग्रहण किया पदभार

डुमरांव नगर परिषद को नया कार्यपालक पदाधिकारी मिल गया है, जिसने पदभार ग्रहण करते ही अपनी कार्ययोजना और प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। अब देखना यह है कि उनके नेतृत्व में शहर की स्वच्छता और विकास की राह कितनी तेज रफ्तार पकड़ती है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।