Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

जलजमाव व जर्जर सड़कों पर डुमरांव की जनता का फूटा आक्रोश, फूंका विधायक का पुतला

डुमरांव शहर की सड़कों और नालियों की बदहाल स्थिति ने जनता का सब्र तोड़ दिया। वर्षों से सड़कें टूटी पड़ी हैं, नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं, दुर्गा पूजा जैसे पावन पर्व पर भी नगरवासी संकट में जीने को मजबूर हैं। सड़क निर्माण भी काफी मंथर गति से हो रहा है। आम नागरिकों की समस्याओं की अनदेखी और भ्रष्टाचार में डूबे डुमरांव विधायक अजीत कुशवाहा के खिलाफ आज जनता का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा।

जलजमाव व जर्जर सड़कों पर डुमरांव की जनता का फूटा आक्रोश, फूंका विधायक का पुतला

जलजमाव व जर्जर सड़कों पर डुमरांव की जनता का फूटा आक्रोश, फूंका विधायक का पुतला

--  पूरे शहर में घुमाया गया पुतला, चौक पर हुआ दहन

केटी न्यूज/डुमरांव

जलजमाव व जर्जर सड़कों पर डुमरांव की जनता का फूटा आक्रोश, फूंका विधायक का पुतला

डुमरांव शहर की सड़कों और नालियों की बदहाल स्थिति ने जनता का सब्र तोड़ दिया। वर्षों से सड़कें टूटी पड़ी हैं, नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं, दुर्गा पूजा जैसे पावन पर्व पर भी नगरवासी संकट में जीने को मजबूर हैं। सड़क निर्माण भी काफी मंथर गति से हो रहा है। आम नागरिकों की समस्याओं की अनदेखी और भ्रष्टाचार में डूबे डुमरांव विधायक अजीत कुशवाहा के खिलाफ आज जनता का गुस्सा  सोमवार को फूट पड़ा।

जलजमाव व जर्जर सड़कों पर डुमरांव की जनता का फूटा आक्रोश, फूंका विधायक का पुतला

युवा भाजपा नेता दीपक यादव के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं और व्यापारियों ने डुमरांव शहर की गलियों और मुख्य मार्गों पर आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान विधायक का पुतला गधे पर बैठाकर पूरे शहर में घुमाया गया और अंततः गोला रोड चौक पर पुतले का दहन कर विधायक की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।

जलजमाव व जर्जर सड़कों पर डुमरांव की जनता का फूटा आक्रोश, फूंका विधायक का पुतला

कार्यक्रम में पुतला दहन के बाद वही सड़क पर एक सभा का आयोजन किया गया सभा व् आक्रोश मार्च में शामिल नागरिकों ने कहा कि डुमरांव की सड़कें दलदल बनी हैं, जिन पर चलना दूभर हो गया है। बरसात में नालियों का गंदा पानी घरों और दुकानों में घुस रहा है। एंबुलेंस तक मरीजों के पास नहीं पहुंच पा रही है, जिससे जान जोखिम में है। ठेला, रिक्शा, टेंपो और छोटे दुकानदारों का व्यवसाय चौपट हो गया है।

जलजमाव व जर्जर सड़कों पर डुमरांव की जनता का फूटा आक्रोश, फूंका विधायक का पुतला

विद्यार्थी विद्यालय और कॉलेज तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।दुर्गा पूजा जैसे पर्व पर जब पूरा देश उमंग और भक्ति में डूबा है, तब डुमरांव के लोग विधायक की नाकामी के कारण भारी परेशानी झेल रहे हैं। व्यापारी वर्ग को करोड़ों का नुकसान हो रहा है और विधायक कमीशनखोरी और वसूली में मगन हैं। 

जलजमाव व जर्जर सड़कों पर डुमरांव की जनता का फूटा आक्रोश, फूंका विधायक का पुतला

-- भाजपा प्रवक्ता ने विधायक पर बोला हमला

वहीं, भाजपा जिला प्रवक्ता शक्ति राय ने कहा कि डुमरांव के विधायक की कार्यशैली न केवल जनविरोधी है, बल्कि यह सनातन विरोधी मानसिकता को भी दर्शाती है। उन्होंने कहा कि जिस विधायक को दुर्गा पूजा जैसे पावन पर्व की भी चिंता नहीं है, उसे जनता जल्द ही राजनीति से बाहर का रास्ता दिखाएगी। यह विधायक हिन्दुओं की आस्था से लगातार खिलवाड़ कर रहे है, अब जनता सबक सिखाएगी। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि डुमरांव की जनता अब और चुप नहीं बैठेगी। यदि सप्तमी तक सड़कों को दुरुस्त कर आवागमन सुचारु नहीं किया गया,

जलजमाव व जर्जर सड़कों पर डुमरांव की जनता का फूटा आक्रोश, फूंका विधायक का पुतला

तो हम सभी डुमरांव में विधायक का 50 फीट का राक्षस रूपी पुतला बनाकर उसका दहन करेंगे। यह आंदोलन अब रुकने वाला नहीं है, जनता की आवाज गूंजती रहेगी। मौके पर समाजसेवी रोहित सिंह, अभिषेक रंजन, मनोज सिंह, संटू मित्रा, राहुल सूर्यवंशी, शिवजी शर्मा, पवन जायसवाल, रिंकू गुप्ता, शुभम सिन्हा सहित कई लोगों ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि विधायक की कुरितियों को अब जनता के बीच जोरदार ढंग से उजागर किया जाएगा।

जलजमाव व जर्जर सड़कों पर डुमरांव की जनता का फूटा आक्रोश, फूंका विधायक का पुतला

इस अवसर पर मुखिया कुशवाहा विजय सिंह, पप्पू कुशवाहा, सोनू प्रसाद, शुभम राय, राहुल यादव, अभिषेक केसरी, धीरज कुमार, अभिषेक चौरसिया, अनिल वर्मा समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। वही धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अभिषेक रंजन ने कहा कि आज का यह ऐतिहासिक आक्रोश मार्च डुमरांव की जनता की चेतावनी है कि यदि हालात नहीं सुधरे, तो आने वाले दिनों में यह आंदोलन और उग्र होगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।