Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका
Keshav Times

तीन दिवसीय मशाल कार्यक्रम का हुआ समापन, सफल प्रतिभागी हुए सम्मानित

शिक्षा विभाग द्वारा तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता बिहार खेल प्रतिभा खोज मशाल कार्यक्रम का स्थानीय राज हाईस्कूल में रविवार को समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस खेल खोज प्रतिभा में अंडर 14 एवं अंडर 16 में विद्यालय के सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया।

तीन दिवसीय मशाल कार्यक्रम का हुआ समापन, सफल प्रतिभागी हुए सम्मानित

केटी न्यूज/डुमरांव 

इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, साइकिलिंग, हाई जंप, लांग जंप, दौड़ इत्यादि खेलों का आयोजन हुआ जिसमें बालिका वर्ग एवं बालक वर्ग दोनों का चयन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुराग मिश्र के साथ बचपन प्ले स्कूल के डायरेक्टर विनय कुमार दुबे, डॉक्टर कविता कुमारी, शारीरिक शिक्षक कृष्णबिहारी प्रसाद एवं सुरेश जी के द्वारा किया गया।

तीन दिवसीय मशाल कार्यक्रम का हुआ समापन, सफल प्रतिभागी हुए सम्मानित

प्रतियोगिताओं के समापन के पश्चात सफल प्रतिभागियो को इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो व मेडल के द्वारा सम्मानित किया गया। बच्चे अपना प्रशस्ति पत्र एवं मैडल आदि पाकर काफी उत्साहित दिखे एवं शिक्षा विभाग के साथ सीएम का आभार जताया।

तीन दिवसीय मशाल कार्यक्रम का हुआ समापन, सफल प्रतिभागी हुए सम्मानित

मौके पर संतोष कुमार लिपिक, अभयानंद प्रजापति, ओमजी ठाकुर, सत्यम कुमार, डिंपल कुमारी, रीता कुमारी, सीमा कुमारी, प्रीति, बेबी, अंशु, ऋषभ, लक्ष्मी, असद, सुमित सहित अन्य मौजूद थे।

तीन दिवसीय मशाल कार्यक्रम का हुआ समापन, सफल प्रतिभागी हुए सम्मानित

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।