घर लौट रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, घायल

घर लौट रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, घायल

केटी न्यूज /बलिया

भीमपुरा थाना क्षेत्र के टिकुलिया निवासी संजय यादव (25) पुत्र हीरा यादव को बाइक सवार बदमाशों ने रविवार की देर शाम गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गये। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गयी।

थाना क्षेत्र के सिकन्दरापुर टिकुलिया निवासी संजय यादव अपने गांव के ही संदेश यादव के साथ रविवार की देर शाम करीब 9 बजे कसेसर बाजार से घर लौट रहा था। अभी वह गांव पहुंचता, उससे पहले ही बाइक सवार बदमाशों ने संजय पर गोली चला दी। गोली लगने से घायल संजय को बाइक से ही इलाज के लिए मऊ लेकर संदेश निकल गया। उधर, सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष भीमपुरा मौके पर पहुंच गये। इस सम्बंध में सीओ रसड़ा फहीम ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुटी है।