Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

विधिक सेवा प्राधिकार की बैठक संपन्न, विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर जोर

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर की ओर से गुरूवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर हर्षित सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक उनके न्यायालय परिसर स्थित प्रकोष्ठ में आयोजित की गई, जिसमें विधिक सहायता प्रतिरक्षा प्रणाली, कारा बंदियों के लिए विचाराधीन समीक्षा समिति, बाल कल्याण समिति तथा नालसा द्वारा निर्देशित “आशा योजना” जैसी जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।

विधिक सेवा प्राधिकार की बैठक संपन्न, विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर जोर

विधिक सेवा प्राधिकार की बैठक संपन्न, विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर जोर

केटी न्यूज/बक्सर

बैठक में अध्यक्ष ने उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारियों, कार्यपालक अधिकारियों तथा पैनल अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार का उद्देश्य समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को न्याय की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि विधिक सहायता योजनाओं के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

विधिक सेवा प्राधिकार की बैठक संपन्न, विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर जोर

श्री सिंह ने आगे कहा कि कारा बंदियों के मामलों में त्वरित समीक्षा की आवश्यकता है ताकि विचाराधीन बंदियों को न्याय में विलंब न हो। इसके साथ ही बाल कल्याण समिति के माध्यम से बाल अधिकारों की सुरक्षा तथा पुनर्वास कार्यों को और सशक्त बनाने पर बल दिया गया। उन्होंने उपस्थित अधिवक्ताओं से अपील की कि वे नालसा की आशा योजना से संबंधित जनजागरण और सहायता कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं।

विधिक सेवा प्राधिकार की बैठक संपन्न, विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर जोर

इस अवसर पर अवर न्यायाधीश सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर, नेहा दयाल ने बैठक का संचालन किया। उन्होंने प्राधिकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी दी और उपस्थित अधिकारियों व अधिवक्ताओं से इनके सफल संचालन में सहयोग की अपील की।बैठक में प्रतिरक्षा प्रणाली के मुख्य अधिवक्ता विनय कुमार सिन्हा, कुमार मानवेंद्र, संजय कुमार चौबे, अभिनव वशिष्ट, विकास यादव समेत कई अधिवक्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने विधिक सेवा प्राधिकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

विधिक सेवा प्राधिकार की बैठक संपन्न, विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर जोर

बैठक के अंत में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से यह संकल्प दोहराया गया कि समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक “न्याय सबके लिए” की भावना के साथ विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।