दुसरे दिन भी चली तबादला एक्सप्रेस: अपराध कंट्रोल के लिए बक्सर एसपी शुभम आर्य ने 14 दरोगा का किये तबादला
बक्सर पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने जिले में अपाधिक घटनाओं को कंट्रोल करने व विधी व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दुसरे दिन भी तबादला एक्सप्रेस चलाया है। पहले दिन जहां सात थानाध्यक्षों का तबादला हुआ था। वहीं दुसरे दिन 14 दरोगा को भी इधर से उधर कर दिये। पुलिस कप्तान का अचानक एक्शन में आने से पुलिस पदाधिकारियों में हडकंप मचा हुआ है। थानाध्यक्ष नावानगर नंदु कुमार को चुनाव कोषांग पुलिस केन्द्र बक्सर भेजा गया है।

केटी न्यूज/बक्सर
बक्सर पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने जिले में अपाधिक घटनाओं को कंट्रोल करने व विधी व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दुसरे दिन भी तबादला एक्सप्रेस चलाया है। पहले दिन जहां सात थानाध्यक्षों का तबादला हुआ था। वहीं दुसरे दिन 14 दरोगा को भी इधर से उधर कर दिये। पुलिस कप्तान का अचानक एक्शन में आने से पुलिस पदाधिकारियों में हडकंप मचा हुआ है। थानाध्यक्ष नावानगर नंदु कुमार को चुनाव कोषांग पुलिस केन्द्र बक्सर भेजा गया है। वहीं नैनिजोर थानाध्यक्ष फिरोज अख्तर को पुलिस केन्द्र बक्सर भेजा गया है। पुअनि शुभम राज को रामदास राय के डेरा से साइबर थाना बक्सर भेजा गया है।
पुअनि अहतर रब्बानी को अद्यौगिक थाना से यातायात थाना बक्सर भेजा गया है। पुअनि उत्तम कुमार सिमरी थाना से कअनि बगेन गोला भेजा गया है। पुअनि सुभाष यादव को कअनि सोनवर्षा से कअनि राजपुर भेजा तबादला किया गया है। कअनि मुरार से पुअनि ब्यूटी कुमारी को कअनि धनसोई भेजा गया है। पुअनि संजय कुमार शर्मा को कअनि सिकरौल से पुलिस केन्द्र बक्सर भेजा गया है। पुअनि संजय विकास त्रिपाठी को कअनि अद्यौगिक थाना से नावानगर हाइवे पेट्रोलिंग में भेजा गया है। पुअनि अमिषा कुमारी 2 को कअनि ब्रम्हपुर से कअनि साइबर थाना पोस्टिंग हुई है। पुअनि चंदन यादव को मुफस्सिल थाना गुमटी से सिकरौन कअनि पर पदास्थापित किया गया है। पुअनि सुनिल कुमार सिंह को ब्रम्हपुर से राजपुर थाना तबादला किया गया है। वहीं पुअनि मनोरंजन प्रसाद राय को ब्रम्हपुर थाना से कअनि यातायात में पोस्टिंग की गयी है।