मनीष कुमार बने बक्सर के ईओ, राहुलधर दूबे को मिली डुमरांव नप की कमान

नगर विकास एवं आवास विभाग ने बड़े पैमाने पर नगर परिषद व नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसी कड़ी में जिले के सभी निकायों के ईओ बदल दिए गए है। मिली जानकारी के अनुसार बक्सर नगर परिषद के ईओ आशुतोष कुमार गुप्ता छपरा के एसडीएम बनकर गए है। वहीं, उनके जगह डुमरांव नप के ईओ मनीष कुमार को बक्सर का नया ईओ बनाया गया है,

मनीष कुमार बने बक्सर के ईओ, राहुलधर दूबे को मिली डुमरांव नप की कमान

-- बदले गए जिले के सभी नगर परिषद व नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी, नगर विकास एवं आवास विभाग ने जारी की अधिसूचना, चौसा के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे मनीष कुमार

केटी न्यूज/बक्सर

नगर विकास एवं आवास विभाग ने बड़े पैमाने पर नगर परिषद व नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसी कड़ी में जिले के सभी निकायों के ईओ बदल दिए गए है। मिली जानकारी के अनुसार बक्सर नगर परिषद के ईओ आशुतोष कुमार गुप्ता छपरा के एसडीएम बनकर गए है। वहीं, उनके जगह डुमरांव नप के ईओ मनीष कुमार को बक्सर का नया ईओ बनाया गया है,

जबकि उनके जिम्मे चौसा नगर पंचायत का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है। जबकि, चौसा के ईओ रहे शुभम कुमार को बिहिया नगर पंचायत का ईओ बनाया गया है। वहीं, इटाढ़ी नगर पंचायत में विजय प्रताप सिंह के जगह जय कुमार पांडेय को नया ईओ बनाया गया है। वहीं, ब्रह्मपुर नगर पंचायत के ईओ सत्येन्द्र प्रसाद वर्मा का तबादला नगर परिषद नवादा में किया गया है। हालांकि, उनके जगह अभी ब्रह्मपुर में किसी ईओ के पोस्टिंग किए जाने की जानकारी नहीं मिली है। 

बक्सर व चौसा का प्रभार संभालने वाले मनीष कुमार मूल रूप से वैशाली जिले के निवासी हैं। इससे पूर्व वे डुमरांव नगर परिषद में भी ईओ रह चुके हैं। बक्सर में उनके कार्यकाल के दौरान नगर परिषद के कार्यों में पारदर्शिता और तेजी आई है। उनकी गिनती नवाचारप्रिय और कर्मठ अधिकारियों में होती है।नगरवासियों को उम्मीद है कि मनीष कुमार की अगुवाई में चौसा नगर पंचायत में विकास कार्यों को और गति मिलेगी।

प्रशासन ने इस बदलाव को सामान्य प्रक्रिया बताया है। गौरतलब हो कि यह तबादला प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नये अधिकारियों के आने से नये उत्साह के साथ निकायों में विकास की रफ्तार तेज होने की उम्मीद है। वहीं, इस तबादले को आगामी विस चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है।