Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

उन्नत बिहार विकसित बिहार पर आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता संपन्न

बिहार दिवस 2025 के थीम उन्नत बिहार विकसित बिहार के अवसर पर अनुमंडल प्रशासन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन सोमवार को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ। बता दें कि इसके तहत पेंटिंग, वाद विवाद, चित्रकला, क्विज एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसका परिणाम की घोषणा के साथ पुरस्कार वितरण किया गया।

उन्नत बिहार विकसित बिहार पर आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता संपन्न

उन्नत बिहार विकसित बिहार पर आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता संपन्न

केटी न्यूज/डुमरांव

समापन समारोह के मौके पर डुमरांव बीडीओ संदीप कुमार पांडेय, नगर परिषद की चेयरमैन सुनीता गुप्ता, शिक्षा विभाग के डीपीओ रजनीश कुमार उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, रेडक्रास के सचिव मोहनजी गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि सुमित गुप्ता समेत कई अन्य गणमान्य मौजूद थे। 

उन्नत बिहार विकसित बिहार पर आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता संपन्न

इन लोगों के द्वारा सभी प्रतिभागियों को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र और मेडल से सम्मानित किया गया। क्विज में वर्ग 5 से 7 में मो. रोज्जादिन ने प्रथम, मो. दिलशाद ने द्वितीय, राबिया खातून ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वर्ग 8 से 12 में सरस्वती कुमारी ने प्रथम, अमन भगत ने द्वितीय, नगमा खातून ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

उन्नत बिहार विकसित बिहार पर आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता संपन्न

इस मौके पर अपने संबोधन में बीडीओ संदीप कुमार पांडेय ने कहा कि बिहार को विकसित बनाना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने राज्य को बेहतर बनाने का प्रयास करें। वहीं, चेयरमैन सुनीता गुप्ता ने छात्रों को अपने जीवन में और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।

उन्नत बिहार विकसित बिहार पर आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता संपन्न

कार्यक्रम की अध्यक्षता राज प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनुराग मिश्र ने व मंच संचालन शिक्षक पूर्णानंद मिश्र ने किया। इस कार्यक्रम में प्रखंड परियोजना प्रबंधक निर्भय कुमार, सभी प्रखंड साधन सेवी डुमरांव, शिक्षक मो. सनौवर अंसारी, नवनीत कुमार, निर्भय सिंह, उपेन्द्र पाठक, धीरज धुरंधर पांडेय, अशोक कुमार, कृष्ण कुमार पांडेय आदि सभी लोग शामिल रहे। अंत में प्रखंड विकास पदाधिकारी के धन्यवाद ज्ञापन के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।

उन्नत बिहार विकसित बिहार पर आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता संपन्न

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।