Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक 45 लीटर देसी शराब के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार विवाहिता से मारपीट के मामले में पुलिस की दबिश, पति और ससुर गिरफ्तार दिल्ली में मिली अपहृत युवती, आरोपी युवक भी पुलिस के कब्जे में नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत
Keshav Times

बांस काटने का विरोध पड़ा भारी, महिला पर हमला; तीन के खिलाफ केस दर्ज

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अरियाव गांव में अपनी संपत्ति की रक्षा करना एक महिला को महंगा पड़ गया। बांस काटने का विरोध करने पर महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई, जिसमें वह घायल हो गई। मामले को लेकर पीड़िता के बयान पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बांस काटने का विरोध पड़ा भारी, महिला पर हमला; तीन के खिलाफ केस दर्ज

बांस काटने का विरोध पड़ा भारी, महिला पर हमला; तीन के खिलाफ केस दर्ज

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अरियाव गांव में अपनी संपत्ति की रक्षा करना एक महिला को महंगा पड़ गया। बांस काटने का विरोध करने पर महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई, जिसमें वह घायल हो गई। मामले को लेकर पीड़िता के बयान पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना छह जून की बताई जा रही है। पीड़ित महिला अपने गांव में टहलते हुए जब अपनी बांस कोठी के पास पहुंची तो वहां कुछ लोगों को बांस काटते देखा। महिला ने जब इसका विरोध किया और बांस काटने से मना किया, तो आरोपित भड़क गए।

बांस काटने का विरोध पड़ा भारी, महिला पर हमला; तीन के खिलाफ केस दर्ज

आरोप है कि पहले उन्होंने महिला के साथ गाली-गलौज की और फिर मारपीट शुरू कर दी।मारपीट में महिला घायल हो गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद महिला ने पूरे मामले की शिकायत कृष्णाब्रह्म थाना में दर्ज कराई। पुलिस को दिए गए आवेदन में महिला ने आरोप लगाया है कि बांस काटने से रोकने पर आरोपितों ने जानबूझकर हमला कर उसे चोट पहुंचाई।थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर अरियाव गांव निवासी शिव शंकर सिंह, लव सिंह तथा मुरार थाना क्षेत्र के रेवटियां गांव निवासी सूरज प्रताप सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बांस काटने का विरोध पड़ा भारी, महिला पर हमला; तीन के खिलाफ केस दर्ज

मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि और पेड़-पौधों को लेकर होने वाले विवाद अक्सर हिंसक रूप ले लेते हैं। अरियाव की यह घटना भी इसी कड़ी का एक उदाहरण मानी जा रही है, जहां मामूली विवाद देखते ही देखते मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बांस काटने का विरोध पड़ा भारी, महिला पर हमला; तीन के खिलाफ केस दर्ज

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।