Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज
Keshav Times

अपराधियों का तांडव: पीडब्ल्यूडी के एसडीओ को मारी गोली, हालत नाजुक

अपराधियों का तांडव: पीडब्ल्यूडी के एसडीओ को मारी गोली, हालत नाजुक

 केटी न्यूज/जहानाबाद

 जहानाबाद जिले मेंबेखौफ अपराधियों ने पीडब्लूडी के एसडीओ की बीच सड़क पर गोली मार दी। जिससे वे बुरी तरह घायल हो गये। जहानाबाद से गया जाने वाली सड़क नौरू के पास बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर गोली मार दी और मौके से फरार हो गये। घायल एसडीओ को सड़क किनारे गिरा देख वहां से गुजर रहे ऑटो चालक अमित कुमार ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज डॉक्टरों ने शुरू किया। 

अपराधियों का तांडव: पीडब्ल्यूडी के एसडीओ को मारी गोली, हालत नाजुक

बताया जाता है कि मखदुमपुर थाना क्षेत्र के पलया गांव निवासी कुमुद रंजन अरवल जिले में पीडब्लूडी के एसडीओ हैं और इंजीनियरिंग सेक्शन में तैनात हैं। रोजाना की तरह कुमुद अपने गांव से अरवल ड्यूटी पर जा रहे थे। तभी बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया। नौरु के पास बदमाशों ने जबरन उन्हें रोका और लूटपाट करने लगे जिसका विरोध करने पर अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से वे घायल होकर सड़क पर गिर पड़े जिन्हें वहां से गुजर रहे ऑटो चालक की मदद से अस्पताल ले जाया गया। 

अपराधियों का तांडव: पीडब्ल्यूडी के एसडीओ को मारी गोली, हालत नाजुक

ऑटो ड्राइवर  अमित कुमार ने एसडीओ कुमुद रंजन को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। अरवल में भवन निर्माण विभाग के एसडीओ कुमुद रंजन के भाई ने बताया कि उन्हें अपराधियों ने तीन गोली मारी है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। जहानाबाद एसपी के बारे में एसडीओ के भाई ने बताया कि एसपी साहब को कई बार फोन किये लेकिन उन्होंने एक कॉल तक नहीं उठाया। जब सरकारी अधिकारी का फोन एसपी साहब नहीं उठाते हैं तो आम आदमी का क्या होता होगा इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।