Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन
Keshav Times

मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर हुई रोड़ेबाजी, 9 गिरफ्तार

मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर हुई रोड़ेबाजी, 9 गिरफ्तार

मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर हुई रोड़ेबाजी, 9 गिरफ्तार

केटी न्यूज/जहानाबाद / जिले के घोसी थाना अंतर्गत पथला पोखर गांव में बीती रात दो युवकों के बीच हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर रोड़ेबाजी हुई। जिसमें बाजीतपुर गांव के सतीश कुमार जख्मी हो गया। जख्मी व्यक्ति का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घोसी में कराया गया है। इस सिलसिले में दोनो पक्ष की ओर से अलग अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें घोसी थाने की पुलिस ने दोनो पक्ष की ओर से नौ व्यक्ति को गियफ्तार कर कोविड 19 का जांच कराते हुए जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति में एक पक्ष से पथला पोखर गांव के विपिन कुमार, रंजीत कुमार, संतोष कुमार एवं मनोज कुमार तथा दूसरे पक्ष के होरिल बागीचा गांव के कंचन कुमार, राजेश कुमार, दिनेश कुमार एवं बाजीतपुर गांव के ओम प्रकाश कुमार शामिल है। ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात्री दो युवकों के बीच हुए विवाद को छुड़वाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर रोड़ेबाजी हुई है, लेकिन पुलिस की तत्परता के कारण बहुत बड़़ी घटना टल गई है। जमकर हुई रोड़ेबाजी में बाजीतपुर गांव के सतीश कुमार जख्मी हो गया है। साथ ही, पिन्टु गुप्ता की दुकान का काउन्टर भी क्षतिग्रस्त हो गया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।