Saturday, 31 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी अर्नब का कहर: दो दिनों की बारिश ने बक्सर को किया बेहाल, किसानों की फसल बर्बाद 3 नवंबर से बिहार में थमेगी शहरों की सफाई, डुमरांव में सफाईकर्मियों ने नगर परिषद को घेरा नीलाम पत्र के 20 मामलों पर डीडीसी की सुनवाई, एक में वसूले गए 50 हजार रुपये डीके कॉलेज में नए विद्यार्थियों का हुआ अभिनंदन, बेहतर भविष्य के लिए दिखाई गई राह जनगणना की तैयारी तेज, चार दिनों तक प्रशिक्षित होंगे जिला व चार्ज स्तरीय अधिकारी मिशन प्रभाकिरण से जगमगाएगा बक्सर, सौर ऊर्जा अपनाने के लिए घर-घर दस्तक दे रहे वार्ड पार्षद बक्सर में तीन नवंबर को लगेगा मेगा जॉब कैंप, 10 कंपनियों में रोजगार पाने का मौका
Keshav Times

चार चौकीदार हुए सेवानिवृत, मुफस्सिल थाना में सम्मानपूर्वक दी गई विदाई

मुफस्सिल थाना परिसर में रविवार को चार चौकीदारों के सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक सादे व भावनात्मक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता थानाध्यक्ष शम्भू भगत ने की। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त चौकीदारों बनारपुर की संयोगा देवी, चौकीदार संघ के उपाध्यक्ष एवं बोक्सा पंचायत के चौकीदार जगनारायण पासवान, मिश्रवलिया के लालजी पासवान और सोंधिला के राजनाथ पासवान को -वस्त्र एवं अंगमाला पहनाकर सम्मानित किया।

चार चौकीदार हुए सेवानिवृत, मुफस्सिल थाना में सम्मानपूर्वक दी गई विदाई

केटी न्यूज/चौसा

इस मौके पर थाना प्रभारी शम्भू भगत ने कहा कि सेवानिवृत्ति किसी की सेवा यात्रा का अंत नहीं, बल्कि एक नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने कहा, आप हमारे लिए सदैव परिवार के सदस्य की तरह रहेंगे। भले ही आप सेवानिवृत्त हो गए हों, लेकिन कभी भी थाना आने में संकोच न करें। क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिले तो जरूर अवगत कराएं। साथ ही अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, यही हमारी शुभकामना है।सेवानिवृत्त चौकीदारों के सम्मान में उपस्थित सहकर्मियों ने भी भावुक क्षण साझा किए। उन्होंने कहा कि इन चारों ने वर्षों तक अनुशासन, समर्पण और ईमानदारी के साथ अपनी सेवाएं दी हैं।

चार चौकीदार हुए सेवानिवृत, मुफस्सिल थाना में सम्मानपूर्वक दी गई विदाई

कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने ड्यूटी को प्राथमिकता दी, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। चौकीदार साथियों ने बताया कि लालजी पासवान और राजनाथ पासवान हमेशा शांत स्वभाव और तत्परता के लिए जाने जाते थे, वहीं संयोगा देवी और जगनारायण पासवान अपने क्षेत्र में सक्रियता और जिम्मेदारी के लिए अलग पहचान रखते थे। सभी ने सेवानिवृत्त चौकीदारों के उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ जीवन और सुखद पारिवारिक समय की कामना  की।कार्यक्रम में अपर थानाध्यक्ष चन्दन कुमार, कई एसआई, पुलिस बल तथा चौकीदार अनिल उपाध्याय, सुरेंद्र तिवारी, प्रिंस यादव, रामशंकर यादव, भोला यादव, चन्द्रदीप आदि बड़ी संख्या में चौकीदार मौजूद रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।