Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

मारपीट में घायल युवक ने ईलाज के दौरान तोड़ा दम, उग्र ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

मारपीट में घायल युवक ने ईलाज के दौरान तोड़ा दम, उग्र ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

— बीते तीन मई को मारपीट में घायल हुआ था देवा

केटी न्यूज / बलिया 

सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर कटराई चट्टी के समीप विगत 3 मई को हुई मारपीट में घायल युवक की शुक्रवार की शाम 7 बजे बीएचयू वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शव लेकर जैसे ही घर पहुंचे। पूरे गांव में कोहराम मच गया। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज होकर लखनापार चट्टी पर सिकन्दरपुर नगरा मार्ग को जाम कर दिया।

मारपीट में घायल युवक ने ईलाज के दौरान तोड़ा दम, उग्र ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

घटना की सूचना पर पहुंची कई थानों की फोर्स ने समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। लेकिन लखनापार गांव की सैकड़ों पुरुष एवं महिला सिकन्दरपुर थाने पहुंच हंगामा शुरू कर दिए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। थानाध्यक्ष दिनेश पाठक के आश्वासन देने के बाद भी महिलाएं थाने पर डटी रही।

मारपीट में घायल युवक ने ईलाज के दौरान तोड़ा दम, उग्र ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

मिली जानकारी के अनुसार सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के लखनापार गांव निवासी देवा उम्र 17 वर्ष पुत्र मुन्ना राजभर 3 मई को रामपुर गांव में सट्टे पर खाना बनाने के लिए गया था, वहां से वह अपने गांव के ही अभिषेक राजभर के साथ वापस घर आ रहा था अभी वह रामपुर कटराई चट्टी के समीप पहुंचा ही था कि पहले से घात लगाए आधा दर्जन युवकों ने उसे घेरकर देवा की लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान देवा के साथ आ रहा उसका सहकर्मी मौका पाकर वहां से रामपुर कटराई गांव में पहुंच लोगों को सूचना दिया। जब तक गांव के लोग पहुंचते तब तक हमलावर भाग चुके थे। देवा को लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में भी युवक की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे मऊ लेकर चले गए जहां से चिकित्सक ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन उसे बीएचयू में ले जाकर इलाज करा रहे थे इसबीच शुक्रवार की शाम 7 बजे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

मारपीट में घायल युवक ने ईलाज के दौरान तोड़ा दम, उग्र ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

मृतक की मां ने लगाया आरोप

मृतक की मां कबूतरी देवी व भाई दिलावर राजभर ने आरोप लगाया कि घटना के दिन ही चार युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी गई थी।पुलिस ने हल्की धारा में मुकदमा दर्ज कर शांतिभंग में चालान कर दिया, जहां से आरोपियों की उसी दिन जमानत हो गई। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि मृतक युवक की माता कबूतरी देवी की तहरीर पर पहले ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। पहले ही एक आरोपी को जेल भेजा जा चुका है जो भी वैधानिक कठोर कार्रवाई होगी की जाएगी। शेष आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।