Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण ब्रह्मपुर में धावा दल की कार्रवाई, एक बाल श्रमिक को कराया गया मुक्त मधुबनी हत्याकांड के आरोपी फरार एएसआई की तलाश में पैतृक गांव चिलहरी में छापेमारी
Keshav Times

शिक्षक से लूटपाट के प्रयास में विफल अपराधियों ने किया चाकू से हमला

खैरा थाना क्षेत्र में एक शिक्षक के साथ लूटपाट के प्रयास के दौरान अपराधियों ने चाकू से हमला किया। यह घटना भेरिहर टोला गांव के पास हुई। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजनों ने घायल शिक्षक को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

शिक्षक से लूटपाट के प्रयास में विफल अपराधियों ने किया चाकू से हमला

केटी न्यूज़/छपरा

खैरा थाना क्षेत्र में एक शिक्षक के साथ लूटपाट के प्रयास के दौरान अपराधियों ने चाकू से हमला किया। यह घटना भेरिहर टोला गांव के पास हुई। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजनों ने घायल शिक्षक को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उन्हें छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया। वहाँ उनका एक्स-रे और सीटी स्कैन किया गया, और गंभीर स्थिति के कारण उन्हें पीएमसीएच भेजा गया।

गंभीर रूप से घायल शिक्षक की पहचान 39 वर्षीय विकास कुमार के रूप में हुई है, जो खोदाईबाग गांव के निवासी हैं और छपरा शहर के खलपुरा गांव स्थित जेडी सेंट्रल हाई स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। विकास ने बताया कि वह स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चों को ट्यूशन देकर रात में बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान भेरिहर टोला के पास चार बाइक सवार अपराधियों ने उनकी बाइक रोककर लूटने का प्रयास किया।

जब उन्होंने विरोध किया तो अपराधियों ने उन्हें पेट, पीठ और पैर में चाकू से कई बार गोदा। उनकी चीखें सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक ग्रामीणों की नजर पड़ी तो अपराधी शिक्षक के बाइक की चाबी लेकर फरार हो गये।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।