धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नावानगर खेल मैदान में जश्न, युवाओं ने बांटी मिठाई
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर के बाद शनिवार को नावानगर खेल मैदान में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं और विभिन्न कोचिंग संस्थानों के संचालकों ने खुशी का इजहार किया। इस दौरान युवाओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और जश्न मनाया।खेल मैदान में मौजूद अभ्यर्थियों ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं से छात्र लंबे समय से परेशान थे।

केसठ/नावानगर।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर के बाद शनिवार को नावानगर खेल मैदान में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं और विभिन्न कोचिंग संस्थानों के संचालकों ने खुशी का इजहार किया। इस दौरान युवाओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और जश्न मनाया।खेल मैदान में मौजूद अभ्यर्थियों ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं से छात्र लंबे समय से परेशान थे। उनका कहना था कि यह फैसला छात्रों की आवाज और संघर्ष का परिणाम है तथा इससे निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की उम्मीद बढ़ी है।कोचिंग संस्थानों के संचालकों ने भी इस अवसर पर छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि युवाओं का विश्वास बनाए रखने के लिए परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही आवश्यक है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन निष्पक्ष तरीके से होगा, जिससे मेहनती अभ्यर्थियों को उनका अधिकार मिल सके।जश्न के दौरान युवाओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की तथा बेहतर और पारदर्शी शिक्षा व्यवस्था की मांग दोहराई।इस मौके पर अंजली कुमारी ,विकास कुमार,अमन कुमार,चन्दन कुमार,प्रिंस कुमार,पप्पू कुमार वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय छात्र नेता अभिषेक यादव उर्फ जंगली यादव,सूर्यजीत कुमार,कुमार निराला,राजू कुमार मौर्य,राहुल कुमार मौर्य,रवि कुमार,लाल साहेब सिंह,राजू सिंह,अमन सिंह माही समेत अन्य मौजूद थे।

