Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, कट्टा-कारतूस और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Keshav Times

..और चार माह में ही बदल गए रोहन पी बोत्रे

..और चार माह में ही बदल गए रोहन पी बोत्रे

-गाजीपुर के नए एसपी होंगे ओमवीर सिंह

केटी न्यूज/ गाजीपुर

 जिले के तेज-तर्रार पुलिस कप्तान रोहन पी बोत्रे का महज चार माह आठ दिन में ही जनपद से तबादला हो गया। अब गाजीपुर के नए एसपी ओमवीर सिंह होंगे। शासन ने एक साथ प्रदेश में 10 आईपीएस का स्थानांतरण किया है। जिसमें ग़ाज़ीपुर के एसपी रोहन पी बोत्रे को लखनऊ के पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से सम्बद्ध करते हुए उन्हें प्रतीक्षारत रखा गया है। वहीं अब ग़ाज़ीपुर के नए पुलिस अधीक्षक लखनऊ के सतर्कता अधिष्ठान से रहे ओमवीर सिंह होंगे। बता दें कि तीन जुलाई को ही गाजीपुर की कमान रोहन पी बोत्रे को मिली थी। उन्होंने महज चार माह के कार्यकाल में जबरदस्त कार्यशैली का प्रदर्शन किया।

उनके कार्यकाल न सिर्फ अपराध कम हुए, बल्कि अगर हुए भी तो उनका खुलासा किया गया। पुलिस के लिए चुनौती बन चुकी सैदपुर के यूनियन बैंक में चोरी हो या जनपद में कई बार हुई बैंक मित्रों से लूट हो या पुलिस के लिए डेड एन्ड बन चुके कुर्था में महिला की काटकर निर्मम हत्या की घटना हो, सभी का खुलासा किया गया। इसके अलावा कई बड़े व अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करों को भी रोहन पी बोत्रे के कार्यकाल में ही पकड़कर करोड़ों की हेरोइन भी बरामद की गई है। बहुत छोटे से कार्यकाल में रोहन पी बोत्रे लोगों की जुबान पर चढ़ गए थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।