Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

टेबल पर सजा वाइन और महफिल में बैठे मंत्री जी,दुबई सैर पर गये मंत्री अशोक चौधरी के शराब पार्टी का फोटो वायरल

बिहार सरकार के मंत्री औऱ जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव अशोक चौधरी की एक तस्वीर वायरल हो रही है।सियासी गलियारे में इस तसवीर ने खलबली मचा दी है।

टेबल पर सजा वाइन और महफिल में बैठे मंत्री जी,दुबई सैर पर गये मंत्री अशोक चौधरी के शराब पार्टी का फोटो वायरल
Ashok Choudhary

केटी न्यूज़/बिहार

बिहार सरकार के मंत्री औऱ जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव अशोक चौधरी की एक तस्वीर वायरल हो रही है।सियासी गलियारे में इस तसवीर ने खलबली मचा दी है।ये तस्वीर एक शराब पार्टी की लग रही है।अशोक चौधरी एक इवेंट कंपनी के कार्यक्रम में शामिल होने दुबई पहुंचे थे।

टेबल पर सजा वाइन और महफिल में बैठे मंत्री जी,दुबई सैर पर गये मंत्री अशोक चौधरी के शराब पार्टी का फोटो वायरल

तस्वीर वायरल में पांच लोग बैठे दिख रहे है।कुर्सी और सोफे पर तीन महिलायें औऱ दो पुरूष हैं।उनके सामने एक टेबल रखा है।जिस पर वाइन और शैंपेन की बोतल रखी हुई है। मंत्री अशोक चौधरी जिस ओर बैठे हैं उधर ही एक ग्लास के साथ वाइन ग्लास भी रखा हुआ है। तस्वीर में मंत्री अशोक चौधरी के हाथ में प्लेट है और वे कुछ खाते हुए दिख रहे हैं।

टेबल पर सजा वाइन और महफिल में बैठे मंत्री जी,दुबई सैर पर गये मंत्री अशोक चौधरी के शराब पार्टी का फोटो वायरल

ये तस्वीर उसी इवेंट की बतायी जा रही है, जिसमें शामिल होने के लिए अशोक चौधरी दुबई गये हुए हैं।अशोक चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये ये बताया था कि उन्होंने 28 सितंबर को दुबई में  प्रतिष्ठित इंडो-अरब लीडर्स समिट एंड अवार्ड समारोह में भाग लिया था।अशोक चौधरी ने ये भी कहा था कि उन्होंने इस इंटरनेशनल कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऐतिहासिक काम के बारे में लोगों को बताया था।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।