Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार! शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा मच्छरों के भरोसे 35 वार्डों की सेहत, नगर परिषद की फॉगिंग व्यवस्था खुद बीमार शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे मौलाना आजाद : वक्ताओं ने किया स्मरण भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे
Keshav Times

बिहार के उपमुख्यमंत्री को मिला अनोखा गिफ्ट ! राजद नेता ने बनाया तेजस्वी चौक, जेसीबी पर काटा केक

बिहार के उपमुख्यमंत्री को मिला अनोखा गिफ्ट ! राजद नेता ने बनाया तेजस्वी चौक, जेसीबी पर काटा केक

केटी न्यूज/पटना/बेतिया

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज 34 साल के हो गए हैं। इस मौके पर विभिन्न जिलों के राजद कार्यालय में खासा तैयारी की गई है। पार्टी कार्यालय को बैलून एवं बल्ब से सजाया जा रहा है। जन्मतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी को भी आमंत्रण पत्र भेज दिया गया है। इसी कड़ी में अब वैशाली के भगवानपुर में तेजस्वी चौक पर केक काट जन्मदिन मनाया है। 

बिहार के उपमुख्यमंत्री को मिला अनोखा गिफ्ट ! राजद नेता ने बनाया तेजस्वी चौक, जेसीबी पर काटा केक

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का 34 वें  जन्मदिवस के अवसर पर राजद नेता केदार प्रसाद यादव ने भगवानपुर का नाम तेजस्वी चौक रखकर अपने नेता का बर्थडे सेलिब्रेट किया। उन्होंने जेसीबी पर चढ़कर तेजस्वी यादव के नाम केक काटकर बड़ी ही धूम - धाम से जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने भगवानपुर का नाम तेजस्वी चौक लिखा गया है। 

बिहार के उपमुख्यमंत्री को मिला अनोखा गिफ्ट ! राजद नेता ने बनाया तेजस्वी चौक, जेसीबी पर काटा केक

वहीं, इस दौरान राजद नेता केदार यादव ने कहा कि- तेजस्वी प्रसाद यादव जी बिहार के भावी मुख्यमंत्री है। उन्होंने कहा कि लालू जी गरीबों की आवाज दिए तो तेजस्वी जी ने बेरोजगारों को रोजगार दिया। बड़ी उत्साह से आज उनका 34वां जन्म दिवस मनाया। इस अवसर पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। पूरे भगवानपुर को तेजस्वी यादव के फोटो के साथ सजा दिया गया है। इस दौरान संजय पासवान, अमर पासवान, अरविंद राय, अजय राय, अशोक कुमार राय, बॉबी कुमार राय, रंजीत राय, मोहम्मद अरशद ,मोहम्मद मुन्ना, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद जावेद, जूली पासवान सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।