Saturday, 21 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच से लालू परिवार पर बरसे नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच से लालू परिवार पर बरसते नजर आए।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच से लालू परिवार पर बरसे नीतीश कुमार
Nitish kumar

केटी न्यूज़/पटना

आज 15 अगस्त पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच से लालू परिवार पर बरसते नजर आए।नीतीश ने मंच से पूछा कि आखिर लालू यादव और उनके परिवार ने बिहार के विकास के लिए किया क्या है?केवल अपने परिवार और सगे संबंधियों को बढ़ाने के अलावा? उन्होंने ऐतिहासिक गांधी मैदान से लालू यादव के परिवारवाद को आड़े हाथ लिया।  

स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच से लालू परिवार पर बरसे नीतीश कुमार

नीतीश ने इस पूरे भाषण के दौरान लालू परिवार के किसी सदस्य का नाम नहीं लिया, मगर इशारे में यह साफ जाहिर कर दिया कि वह आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती, तेज प्रताप यादव और रोहिणी आचार्य की ही बात कर रहे हैं।सीएम नीतीश ने अपने भाषण के दौरान कहा कि उन्होंने केवल अपने परिवार के लोगों को ही आगे बढ़ाने के लिए सारे काम किए हैं। 

स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच से लालू परिवार पर बरसे नीतीश कुमार

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित एक राजकीय कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार ने यह भी बताया कि बिहार में विकास के जितने काम किए हैं, वह उन्होंने ही किए हैं और बिहार के विकास में उनका अहम योगदान है। उन्होंने बढ़ते विकास की भी चर्चा की और बिहार के बढ़े हुए बजट पर भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि बिहार का बजट लालू यादव के राज से उनके 20 वर्षों के शासनकाल के दौरान 10 गुना से ज्यादा बढ़ गया है।बिहार के लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि जब से उनकी सरकार बनी है, तब से हर क्षेत्र में विकास हुआ है।उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण और कानून-व्यवस्था समेत तमाम क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहे हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।