Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी चिलहरी गोलीबारी मामले में एफआईआर दर्ज, एक गिरफ्तार फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार
Keshav Times

मां व बहन के सामने ही बेटे ने बाप को गोलीमार की हत्या

मां व बहन के सामने ही बेटे ने बाप को गोलीमार की हत्या

केटी न्यूज/पटना/नालंदा

बुधवार की शाम बिहार के नालंदा में रिश्ता शर्मसार हो गया। जहां नशे की हालत में सगे बेटे ने मां-बहन के सामने ही पिता को गोलीमार कर हत्या कर दी। घटना हिलसा थाना क्षेत्र के दबौल गांव में हुई। जहां विलटू शर्मा 60 पिता स्व. राम अनुग्रह को उनके बेटे टुनटुन शर्मा ने गोली मार दी। जिससे उनकी मौत हो गइ। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। वहीं आरोपी पुत्र फरार हो गया। परिवारिक सूत्रों ने बताया कि मृतक बिलटू शर्मा बुधवार की शाम परिवार के सदस्य के साथ घर मे बैठे हुए थे। उसी दौरान नशे की हालत में बेटा टुनटुन शर्मा आया गया। विना वाद-विवाद का गाली गलौज करते हुए बकझक करने लगा। जिसका प्रतिरोध करने पर टुनटुन शर्मा ने कमर से देशी पिस्टल निकाली और बाप के सिर में दो गोली ताबड़तोड़ मार दी। जिससे पिता बिलटू शर्मा वहीं लुढ़क गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की अवाज सुनकर परिजनों व ग्रामीणों में हडकंप मच गया। मृतक के घर के बाहर  भीड़ इक्कठा हो गई। मृतक को अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।  ग्रामीणों ने हिलसा थाने को पुलिस को सूचना दी। शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई के पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया। वहीं हिलसा एसडीपीओ सुमित कुमार ने कहा कि बेटे ने बाप की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। प्रथम दष्टया जो सूचना मिली है वह जमीन विवाद बताया जा रहा है। पुलिस हत्या के प्रत्येक बिंदु पर जांच जांच कर रही है। परिजन जैसा आवदेन देगें उसके बाद एफआईआर होगा। आरोपी पुत्र फरार है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।