केटी न्यूज़/बिहार
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बिहार में सियासी बयानबाजी तेज है। इसी क्रम में आज लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान ने राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का निशाना साधा। उन्होंने रोहिणी के सारण लोकसभा सीट से प्रचार शुरू करने को लेकर हमला बोला।
रोहिणी के सारण सीट से चुनाव मैदान में उतरने पर लोजपा के चीफ चिराग पासवान ने कहा है कि इससे पहले भी लालू परिवार के लोग राजीव प्रताप रूडी को हराने की कोशिश कर चुके हैं, क्या हुआ था.?वहां उन लोगों को मुंह की खानी पड़ी थी। जिस तरह से पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन आगे बढ़ रहा है। जहां हमलोग नामांकन से लेकर तमाम तरह के चुनावी प्रचार शुरू कर चुके हैं।
उन्होंने कहा कि 4 अप्रैल को पीएम मोदी बिहार में जमुई से चुनावी प्रचार का आगाज कर देंगे।वहीं महागठबंधन के भीतर सीटों और प्रत्याशियों को लेकर अभी भी तमाम विवाद बरकरार हैं।इस विवाद से यह पता चल रहा है कि वह गठबंधन कितना असहज है। ऐसे में बिहार की जनता तक यह संदेश पहुंच रहा है कि NDA एक तरफ जहां मजबूती से चुनाव प्रचार में जुट गया है, तो वहीं महागठबंधन के लोग अभी तक सीट और प्रत्याशी के विवाद में ही फंसे हुए हैं। बिहार में एनडीए गठबंधन सभी 40 सीटों पर शानदार जीत दर्ज करने जा रहा है।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।