गिरिराज सिंह विभिन्न क्षेत्रों में लगायेंगे जनता दरबार,अधिकारियों के साथ जनता के बीच बैठेंगे

दूसरी बार बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री बने बीजेपी के नेता गिरिराज सिंह अब बेगूसराय के विभिन्न क्षेत्रों में जनता दरबार लगाएंगे।

गिरिराज सिंह विभिन्न क्षेत्रों में लगायेंगे जनता दरबार,अधिकारियों के साथ जनता के बीच बैठेंगे
Giriraj Singh

केटी न्यूज़/बेगूसराय

बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह  जनता के लिए एक नई शुरुआत करने वाले हैं।दूसरी बार बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री बने बीजेपी के नेता गिरिराज सिंह अब बेगूसराय के विभिन्न क्षेत्रों में जनता दरबार लगाएंगे।इसकी शुरुआत मटिहानी प्रखंड और बखरी अनुमंडल मुख्यालय से किया गया है। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

गिरिराज सिंह ने अधिकारियों से जनता की समस्या का समाधान कराया है। गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि मैं हर सुबह गेस्ट हाउस में बैठता हूं तो दो-तीन घंटे में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्या को लेकर आते हैं।जो लोग आते हैं, उनकी समस्या में शासन के बीच दूरियां दिखती है। उनकी समस्या आपसी जमीन विवाद रहती है। कहीं बीडीओ, कहीं सीओ, कहीं डीएम तो कहीं थाना पुलिस से शिकायत रहती है। इसी को देखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जनता दरबार की शुरुआत की गई।  मुझे विश्वास है कि इस तरह से लोगों से मिलने से उनको सुविधा महसूस होती है।गिरिराज सिंह के इस जनता दरबार मे अपने समस्या का समाधान कराने के लिए अब जनता उनके पास नहीं आएगी, बल्कि वह खुद जनता के पास अधिकारियों के साथ बैठेंगे।