Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

हिमाचल की पेड़ से लटकती मिली लाश,कंचन को भी जान से मारा

शनिवार की शाम एक शख्स ने गांव की ही एक महिला की जान ले ली।यह मामला कटिहार के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हफला गांव का है। महिला के घरवालों ने बताया कि कंचन देवी खेत से बकरी लेकर अपने घर जा रही थी।

हिमाचल की पेड़ से लटकती मिली लाश,कंचन को भी जान से मारा
Crime

केटी न्यूज़/कटिहार

शनिवार की शाम एक शख्स ने गांव की ही एक महिला की जान ले ली।यह मामला कटिहार के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हफला गांव का है। महिला के घरवालों ने बताया कि कंचन देवी खेत से बकरी लेकर अपने घर जा रही थी। इस बीच गांव के ही रहने वाले हिमाचल शर्मा  ने धारदार हथियार से गले पर हमला कर दिया। 

हिमाचल की पेड़ से लटकती मिली लाश,कंचन को भी जान से मारा

रविवार की दोपहर हिमाचल शर्मा की भी पेड़ से लटकती लाश मिली है। उसका शव मनसाही थाना क्षेत्र के बेलिरहिका स्थित एक खेत मे पेड़ से लटका मिला है।कंचन की मौके पर ही मौत हो गई थी।घटना को अंजाम देने के बाद हिमाचल शर्मा फरार हो गया था। वहींकंचन की सास फूलवती देवी ने कहा कि मैंने बहू को उठाया तो वो नहीं उठी। खून से लहूलुहान थी।हिमाचल का हमेशा मेरे घर पर आना जाना रहता था।वह हंसी मजाक करता था। उसने ही मेरी बहू का मर्डर किया है। क्यों किया इसके बारे में मुझे कुछ नहीं पता है। उसका घर बगल में ही था। वह मेरा भतीजा लगता है।महिला के पति राजू शर्मा बाहर कमाने के लिए गए हैं। वह अपने बच्चों के साथ घर में रहती थी।

हिमाचल की पेड़ से लटकती मिली लाश,कंचन को भी जान से मारा

बताया जा रहा है कि हिमाचल और कंचन का प्रेम प्रसंग था। इसी बीच कंचन को किसी और से प्यार हो गया।यह बात हिमाचल शर्मा को खल रही था। इसी कारण कंचन की हत्या कर दी और खुद भी आत्महत्या कर ली है।महिला की हत्या का कारण आपसी विवाद भी बताया जा रहा है।पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। उसके बाद ही घटना की वजह सामने आएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।