Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा!
Keshav Times

नक्सल विरोधी अभियान में सफलता हासिल करनेवाले आईपीएस अधिकारी राकेश कुमार सम्मानित

नक्सल विरोधी अभियान में सफलता हासिल करनेवाले आईपीएस अधिकारी राकेश कुमार सम्मानित

केशव टाइम्स पटना

गया जिले में एक ही परिवार के चार लोगों को फांसी पर लटकाकर जान लेने, ईंठ भट्‌ठा मालिकों से लेवी वसूलने समेत अन्य कई वारदातों को अंजाम देनेवाले एक बड़े नक्सली अशोक सिंह भोक्ता को गया के तत्कालीन सिटी एसपी राकेश कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाकर 26 जून 2022 को गिरफ्तार किया गया था। इस जाबांज पुलिस अधिकारी की बेहतर सूझबूझ और ठोस रणनीति के कारण ही

नक्सल विरोधी अभियान में सफलता हासिल करनेवाले आईपीएस अधिकारी राकेश कुमार सम्मानित

दुर्दांत नक्सली कब्जे में आ सका। अभियान को बेहतर तरीके से अंजाम देनेवाले तत्कालीन सिटी एसपी व वर्तमान में अपर निदेशक , सह सहायक राज्य अग्निशमन पदाधिकारी पटना के राकेश कुमार को फ्रंटियर हेडक्वार्टस, पटना के आईजी पंकज दारद ने महानिदेशक सशस्त्र सीमा बल की सिल्वर डिस्क और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। प्रशस्ति 

नक्सल विरोधी अभियान में सफलता हासिल करनेवाले आईपीएस अधिकारी राकेश कुमार सम्मानित

पत्र ग्रहण मिलने के बाद कमांडेंट राकेश कुमार ने केशव टाइम्स से गया में चलाए गए सर्च अभियान से जुड़ी बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि नक्सली अशोक सिंह भोक्ता अपने साथियों के साथ मिलकर इलाके में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इसी सूचना पर सिटी एसपी राकेश कुमार के नेतृत्व में इमामगंज डीएसपी अजीत कुमार, इमामगंज थानाध्यक्ष, टेक्निकल सेल, एसएसबी, सीआरपीएफ, एसटीएफ के साथ पुलिस की टीम ने गया जिले के इमामगंज के

नक्सल विरोधी अभियान में सफलता हासिल करनेवाले आईपीएस अधिकारी राकेश कुमार सम्मानित

दुखदपुर गांव में जॉइंट ऑपरेशन चलाया। नक्सलियों के सटीक ठिकानों का पता लगाकर हमारे जवानों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया था। हमें नक्सलियों की तरफ से गोलीबारी का पूरा अंदेशा था लेकिन हमारी वार्निंग और खुद को घेरे जाने की बात को भांपते हुए उन्होंने गोली नहीं चलाई। इस दौरान एक घर से नक्सली नेता अशोक सिंह भोक्ता को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान नक्सलियों के

नक्सल विरोधी अभियान में सफलता हासिल करनेवाले आईपीएस अधिकारी राकेश कुमार सम्मानित

ठिकाने से चाइना निर्मित एके-56 असाल्ट राइफल के अलावे एके-47 असाल्ट राइफल और इंसाफ राइफल सहित भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किया गया। साथ ही डेटोनेटर, एक लाख 14 हजार रुपये और ईंट भट्‌ठा मालिकों से लेवी वसूली के कागजात बरामद किए गए थे। हालांकि, अंधेरे का लाभ उठाकर नक्सलियों का दस्ता मौके से भाग निकलने में सफल रहा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।