Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब
Keshav Times

पटना में टरंवा गांव के पास हाइवा ने छात्रा को कॉलेज जाते वक्त कुचला, हाइवा में लगाई आग, चालक फरार

पटना में बुधवार को कॉलेज जा रही एक छात्रा को तेज रफ्तार हाइवा ने कुचल डाला। इस हादसे में छात्रा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद हाइवा का ड्राइवर वहां से फरार हो गया। घटना परसा के बाजार थाना अंतर्गत टरंवा गांव के पास की है।

पटना में टरंवा गांव के पास हाइवा ने छात्रा को कॉलेज जाते वक्त कुचला, हाइवा में लगाई आग, चालक फरार
केटी न्यूज़, पटना। पटना में बुधवार को कॉलेज जा रही एक छात्रा को तेज रफ्तार हाइवा ने कुचल डाला। इस हादसे में छात्रा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद हाइवा का ड्राइवर वहां से फरार हो गया। घटना परसा के बाजार थाना अंतर्गत टरंवा गांव के पास की है। 
इस घटना के बाद ग्रामीण उग्र हो गए। ग्रामीणों ने परसा मसौढ़ी मार्ग को जमकर जमकर प्रदर्शन किया और हाइवा में आग लगा दी। इसी बीच किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही परसा बाजार समेत कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच लोगों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने के साथ मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करने लगे। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
मृतका की पहचान मौला बुद्धू चक निवासी जमीन व्यापारी शशि सिंह की बेटी जिमी रानी (15) के रूप में की गई। जिमी बुधवार को अपने घर से सुबोध महिला कॉलेज, परसा जा रही थी। टरंवा के पास पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने जिमी रानी को कुचल डाला।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।