दिया मोड़ पर युवक से मारपीट, जेब से पांच हजार रुपये निकालने का आरोप
कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के दिया मोड़ के समीप घर लौट रहे एक युवक को रोककर गाली-गलौज और मारपीट करने तथा उसकी जेब से पांच हजार रुपये निकाल लेने का मामला सामने आया है। घटना 27 अगस्त की बताई जा रही है। मामले को लेकर अरक गांव निवासी मनु पासवान के बयान पर कृष्णाब्रह्म थाना में चंदन सिंह उर्फ मारुति सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

पुलिस को दिए आवेदन में मनु पासवान ने बताया कि वह किसी काम से दिया गांव गया था। काम निपटाने के बाद वह अपने घर अरक लौट रहा था। इसी दौरान दिया मोड़ के पास चंदन सिंह उर्फ मारुति सिंह ने उसे रोक लिया। आरोप है कि युवक को रोकने के बाद उसके साथ गाली-गलौज की गई। विरोध करने पर आरोपित ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित के अनुसार, मारपीट के दौरान उसकी जेब में रखे पांच हजार रुपये भी निकाल लिए गए। घटना के बाद वह कृष्णाब्रह्म थाना पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों की सत्यता की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।