सम्राट चौधरी सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विश्वासमत, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी ने बिहार विधानसभा में सफलतापूर्वक विश्वासमत हासिल कर लिया। इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सत्ता पक्ष ने इसे सरकार की स्थिरता और जनविश्वास का प्रमाण बताया है।

सम्राट चौधरी सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विश्वासमत, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

__ बक्सर में भाजपा नेताओं ने कहा— विकास, सुशासन और रोजगार सृजन के नए दौर की शुरुआत

केटी न्यूज/बक्सर

मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी ने बिहार विधानसभा में सफलतापूर्वक विश्वासमत हासिल कर लिया। इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सत्ता पक्ष ने इसे सरकार की स्थिरता और जनविश्वास का प्रमाण बताया है।विश्वासमत मिलने पर बक्सर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने कहा कि यह जीत सरकार की नीतियों, मजबूत नेतृत्व और जनता के भरोसे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और पारदर्शिता के नए दौर में प्रवेश कर चुका है।उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष लगातार बेबुनियाद आरोप लगाकर सरकार की छवि खराब करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन जनता सच्चाई को समझती है।

उन्होंने कहा कि सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम उठा रही है।विधानसभा में हुए विश्वासमत के दौरान सत्ता पक्ष के विधायकों ने एकजुटता दिखाते हुए बहुमत के साथ सरकार के पक्ष में मतदान किया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार सिंह, राजवंश सिंह, राणा प्रताप सिंह तथा विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने विश्वासमत मिलने पर मुख्यमंत्री को बधाई दी।उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में राज्य में रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएंगे तथा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

बक्सर सदर विधायक आनंद मिश्रा ने भी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ेगा और राज्य को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल सत्ता में बने रहना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग तक विकास की रोशनी पहुंचाना है।खुशी व्यक्त करने वालों में अनिल पांडेय, चुन्नु सिंह, मीना कुशवाहा, इंदु देवी, पुनीत सिंह, विनोद राय, धनंजय त्रिगुण, लक्ष्मण शर्मा, भुटेली तिवारी, ओमज्योति भगत, संध्या पांडेय, रेखा शर्मा, मनोज पांडेय, रमेश गुप्ता, दीपक पांडेय तथा जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।