शिवपुर में गेहूं उत्पादन क्षमता का आंकलन, क्रॉप कटिंग संपन्न
विभागीय निर्देश के आलोक में प्रखंड क्षेत्र के शिवपुर गांव में गेहूं की फसल का उत्पादन क्षमता आंकलन करने हेतु क्रॉप कटिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्य प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिवम वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।जानकारी के अनुसार, शिवपुर निवासी किसान सुरेंद्र सिंह के खेत में लगाए गए श्रीराम प्रजाति के गेहूं की फसल पर क्रॉप कटिंग की गई।
केटी न्यूज/केसठ।
विभागीय निर्देश के आलोक में प्रखंड क्षेत्र के शिवपुर गांव में गेहूं की फसल का उत्पादन क्षमता आंकलन करने हेतु क्रॉप कटिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्य प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिवम वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।जानकारी के अनुसार, शिवपुर निवासी किसान सुरेंद्र सिंह के खेत में लगाए गए श्रीराम प्रजाति के गेहूं की फसल पर क्रॉप कटिंग की गई। निर्धारित प्रक्रिया के तहत 10 मीटर लंबे व 5 मीटर चौड़े क्षेत्रफल में फसल काटकर उसका वजन किया गया, जिसके आधार पर उत्पादन क्षमता का आंकलन किया गया।

क्रॉप कटिंग के परिणामों के अनुसार गेहूं की उत्पादन क्षमता लगभग 34 क्विंटल प्रति हेक्टेयर आंकी गई है। इस आंकड़े से यह संकेत मिल रहा है कि इस वर्ष क्षेत्र में गेहूं की फसल अच्छी हुई है और किसानों को बेहतर उत्पादन प्राप्त होने की उम्मीद है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिवम वर्मा ने बताया कि क्रॉप कटिंग के बाद तैयार रिपोर्ट जिला कार्यालय को भेजी जाएगी, जिससे पूरे क्षेत्र की उत्पादन स्थिति का आकलन किया जा सके।इस मौके पर किसान सलाहकार विजय कुमार सहित कई स्थानीय किसान भी उपस्थित रहे और उन्होंने कृषि विभाग की इस प्रक्रिया को उपयोगी बताया।

