कटनी के बीच लापरवाही पड़ी भारी, तैयार फसल जलने से किसानों को बड़ा नुकसान

राजपुर प्रखंड के अकबरपुर पंचायत स्थित जलहरा मौजा में शुक्रवार दोपहर अचानक लगी आग ने किसानों की महीनों की मेहनत को पलभर में राख कर दिया। कटनी के चरम समय में हुई इस घटना ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार, जहां एक ओर खेतों में गेहूं की कटाई चल रही थी, वहीं पास के पहले से कटे खेत में किसी ने आग लगा दी, जो तेज पछुआ हवा के कारण तेजी से फैल गई।

कटनी के बीच लापरवाही पड़ी भारी, तैयार फसल जलने से किसानों को बड़ा नुकसान

केटी न्यूज/राजपुर

राजपुर प्रखंड के अकबरपुर पंचायत स्थित जलहरा मौजा में शुक्रवार दोपहर अचानक लगी आग ने किसानों की महीनों की मेहनत को पलभर में राख कर दिया। कटनी के चरम समय में हुई इस घटना ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार, जहां एक ओर खेतों में गेहूं की कटाई चल रही थी, वहीं पास के पहले से कटे खेत में किसी ने आग लगा दी, जो तेज पछुआ हवा के कारण तेजी से फैल गई।आग की लपटें देखते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिना संसाधनों के ही आग बुझाने में जुट गए।

समय रहते ग्रामीणों की सूझबूझ और प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की खड़ी फसल को बचाया जा सका। हालांकि तब तक करीब दो हेक्टेयर में फैली गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी।इस हादसे में बालाजी राय, रामेश्वर नाथ राय, राम इकबाल राय, विनोद राय और विनय राय सहित कई किसानों को भारी नुकसान हुआ है। साथ ही कटे खेतों में बचा डंठल, जो पशुओं के चारे के काम आता, वह भी जल गया। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।