कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन को लेकर बनी रणनीति, वंचित वर्ग की बालिकाओं पर विशेष जोर

प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी सभा कक्ष में शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय तियरा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नामांकन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नामांकन प्रक्रिया को प्रभावी और पारदर्शी बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन को लेकर बनी रणनीति, वंचित वर्ग की बालिकाओं पर विशेष जोर

केटी न्यूज/राजपुर

प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी सभा कक्ष में शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय तियरा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नामांकन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नामांकन प्रक्रिया को प्रभावी और पारदर्शी बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।अधिकारियों ने बताया कि इस सत्र में कक्षा 6 से 8 तक नामांकन लिया जाएगा। इसमें सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों की बालिकाओं को प्राथमिकता देते हुए 75 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगी, जबकि शेष 25 प्रतिशत सीटें बीपीएल परिवारों की छात्राओं के लिए निर्धारित की गई हैं।

बैठक के दौरान विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि नामांकित छात्राओं को नि:शुल्क आवास, पोशाक, पाठ्यपुस्तक, छात्रवृत्ति सहित अन्य सभी सरकारी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि अधिक से अधिक योग्य बालिकाओं तक योजना की जानकारी पहुंचाई जाए, ताकि वंचित वर्ग की बेटियों को शिक्षा से जोड़ा जा सके।इस अवसर पर जितेन्द्र प्रसाद सिंह, आशुतोष शर्मा, राजदेव ठाकुर, सतीश कुमार, रीता कुमारी, पप्पू कुमार भारती, रोमन कुमारी, प्रियंका कुमारी, अजीत प्रसाद, सरोज कुमारी, नेहा कुमारी, धर्मेंद्र कुमार सहित कई शिक्षाकर्मी एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।