Saturday, 7 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल बक्सर में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे! छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब घर से बाहर निकले ही परिवार के सामने फटा गैस सिलेंडर, ढह गई पक्की दीवार विकास योजनाओं में सुस्ती और लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय_सीमा में पूरा करें काम : सुधाकर सिंह त्योहारों की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर धनतेरस की भीड़ में महिला का आभूषणों से भरा बैग झपटकर उचक्के फरार छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए बिजली विभाग की कवायद, छह घंटे गुल रहेगी बिजली मिट्टी के दीयों और हस्तनिर्मित सजावट से सजेगा दीपावली का त्योहार, बच्चों ने दिया स्वदेशी कला और सेवा का संदेश चार स्वर्ण पदकों से चमके कैप्टन विजेंद्र, एशियाड में चयनित बक्सर के तीन होनहारों का भी सम्मान अनंत सिंह के काफिले ने एनएच-922 पर दिखाया सियासी रसूख, स्वागत में उमड़े समर्थक
Keshav Times

नावानगर में प्रखंड स्तरीय रबी किसान गोष्ठी का आयोजन

स्थानीय प्रखंड स्थित कृषि कार्यालय परिसर में शनिवार को प्रखंड स्तरीय रबी किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कृषि समन्वयक शंकर दयाल यादव एवं पंचायत से आए जागरूक किसानों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। गोष्ठी में सबसे पहले रबी फसलों के समुचित प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की गई। किसानों को रबी फसल में लगने वाले प्रमुख रोग-व्याधियों की पहचान, उनके रोकथाम के उपाय, गेहूं के बीज के उपचार (टीकाकरण) की विधि तथा संतुलित उर्वरक उपयोग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

नावानगर में प्रखंड स्तरीय रबी किसान गोष्ठी का आयोजन

केटी न्यूज/नावानगर 

इसके साथ ही रबी फसलों से जुड़ी सामान्य समस्याओं और उनके समाधान पर भी विशेषज्ञों ने प्रकाश डाला। कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए किसानों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। विभागीय निर्देशानुसार इस कार्यक्रम का आयोजन सहायक तकनीकी प्रबंधक अंकुर राज द्वारा किया गया। गोष्ठी में धान एवं गेहूं के अलावा बागवानी फसलों की खेती को अपनाने, विविधीकरण के माध्यम से खेती की आमदनी बढ़ाने तथा आधुनिक तकनीकों के प्रयोग पर भी विशेष जोर दिया गया। 

नावानगर में प्रखंड स्तरीय रबी किसान गोष्ठी का आयोजन

मौके पर प्रखंड लेखापाल राम नारायण त्रिवेदी, कार्यपालक सहायक मोहम्मद इबरार, किसान सलाहकार महेश दत्त, अशोक कुमार, रणजीत कुमार, हरे कृष्ण गुप्ता, मुन्ना मंसूरी, अमित कुमार, वेद प्रकाश, नंद किशोर सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। किसानों ने गोष्ठी को उपयोगी बताते हुए ऐसी जानकारीपरक बैठकों को नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।