Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार! शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा मच्छरों के भरोसे 35 वार्डों की सेहत, नगर परिषद की फॉगिंग व्यवस्था खुद बीमार शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे मौलाना आजाद : वक्ताओं ने किया स्मरण भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे
Keshav Times

हर घर तिरंगा के संदेश के साथ सड़कों पर उतरे अधिकारी और जीविका दीदियां

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व बक्सर सदर प्रखंड में बुधवार को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित इस यात्रा में प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ जीविका दीदियों और स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हर घर तिरंगा के संदेश के साथ सड़कों पर उतरे अधिकारी और जीविका दीदियां

हर घर तिरंगा के संदेश के साथ सड़कों पर उतरे अधिकारी और जीविका दीदियां

हर घर तिरंगा के संदेश के साथ सड़कों पर उतरे अधिकारी और जीविका दीदियां

__ तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे, घर-घर ध्वजारोहण के लिए किया प्रेरित

केटी न्यूज/बक्सर। 

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व बक्सर सदर प्रखंड में बुधवार को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित इस यात्रा में प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ जीविका दीदियों और स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले प्रतिभागियों ने आम लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया।तिरंगा यात्रा में उप विकास आयुक्त बक्सर निहारिका छवि, अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर सहित जिला एवं प्रखंड स्तर के कई पदाधिकारी शामिल हुए। अधिकारियों और स्वयंसेविकाओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को खास बनाया। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों के बीच लोगों को राष्ट्रीय पर्व की गरिमा और महत्व से अवगत कराया गया।

हर घर तिरंगा के संदेश के साथ सड़कों पर उतरे अधिकारी और जीविका दीदियां

अभियान का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति गौरव की भावना को और मजबूत करना है। यात्रा में शामिल जीविका दीदियों एवं स्वयंसेविकाओं ने लोगों से अभियान का हिस्सा बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज केवल स्वतंत्रता का प्रतीक नहीं, बल्कि देश की एकता और अखंडता का भी प्रतीक है।यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने अनुशासन और उत्साह के साथ आमजन के बीच देशभक्ति का संदेश पहुंचाया। प्रशासन की ओर से लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय गौरव एवं उत्साह के साथ मनाने की अपील की गई।

हर घर तिरंगा के संदेश के साथ सड़कों पर उतरे अधिकारी और जीविका दीदियां

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।