डुमरांव स्टेशन पर बढ़ा बंदरों का आतंक, महिला यात्री को काट किया लहूलुहान

डुमरांव स्टेशन पर बढ़ा बंदरों का आतंक, महिला यात्री को काट किया लहूलुहान

अक्सर यात्रियों का सामान लेकर भाग जाते है बंदर

केटी न्यूज/डुमरांव 

स्थानीय डुमरांव रेलवे स्टेशन पर इन दिनों पाकेटमारों के साथ ही बंदरों का आतंक भी काफी बढ़ गया हैं। एक तरफ जहां पाकेटमार यात्रियों की पाकिटमारी कर आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं तो दूसरी तरफ उत्पाती बंदर यात्रियों के सामान लेकर भाग जा रहे हैं और उन्हें काट जख्मी भी कर रहे हैं। गुरुवार की सुबह भी ट्रेन पकड़ने

आई एक महिला यात्री को बंदर ने काट लहूलुहान कर दिया। जिसके बाद यात्रियों के सहयोग से स्थानीय एक निजी अस्पताल में महिला यात्री का इलाज करवाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला यात्री के हाथ पर बंदर के दांत के गहरे जख्म हो गए थे। जिस कारण टांके भी लगाने पड़े। महिला यात्री बनाही की रहने

वाली थी, जो किसी काम से डुमरांव आई थी। सुबह में वह वापस बनाही जाने के लिए ट्रेन पकड़ने स्टेशन आई थी। स्टेशन पर बैठ ट्रेन का इंतजार कर रही थी, इसी दौरान एक बंदर उसके हाथ से झोला छिनने का प्रयास किया और महिला द्वारा झोला खींचने से नाराज हो उसे काट लिया। स्थानीय लोगों की माने तो न सिर्फ रेलवे स्टेशन बल्कि आसपास के मोहल्लों में भी बंदरों का आतंक चरम पर है। पिछले साल नगर परिषद प्रशासन द्वारा बंदरों

को पकड़वाने की मुहिम शुरू की गई थी। लेकिन जल्दी ही इसे बंद कर दिया गया। जिससे शहरवासियों को बंदरों के आतंक से मुक्ति नहीं मिल सकी हैं। वही जीआरपी के पोस्ट प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि स्टेशन परिसर में बंदरों की संख्या काफी बढ़ गई है।