Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब
Keshav Times

झोपड़ीनुमा मकान में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत

झोपड़ीनुमा मकान में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत

केटी न्युज/ मऊ  

कोपागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में एक रिहायशी मडई में आग लगने से मां के साथ मासूम बच्चों सहित 5 लोगो की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस दुखद मृत्यु की घटना सुनते ही तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी ने आपदा के तहत मिलने वाली सरकारी सहायता को तत्काल उपलब्ध कराने के दिए निर्देश दिए है। मिली जानकारी के अनुसार  कोपागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में मंगलवार की देर रात लगभग नव बजे एक रिहायशी मड़ई  में आग लग गई जिसकी चपेट में आने से मां सहित चार मासूम बच्चे भयावह आग की भेंट चढ़ गए प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुड्डी राजभर पत्नी रमाशंकर 32 वर्ष अपने पति से विवाद के बाद तीन बच्चों अभिषेक 12 वर्ष, दिनेश 10 वर्ष, अंजेश 6 वर्ष के साथ पिछले 5 वर्षों से कोपागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर अपने मायके में रह रही थी। कुछ दिन पहले ही गुड्डी की बहन की एक पुत्री चांदनी 14 वर्ष भी उनके साथ यहां रह रही थी।

मंगलवार की देर रात अचानक मड़ई में आग लग गई ग्रामीणों के आकलन में बताया गया कि चूल्हे की चिंगारी से खाना बनाने के उपरांत  चूल्हे से पूस से बने मड़ई में आग लगी है जिसमें इन पांचों लोगों की दुखद मृत्यु हो गई। इस दुखद एवं दर्दनाक घटना की सूचना मिलते ही तत्काल जिलाधिकारी अरुण कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे सहित अन्य सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद लोगों से घटना के बारे में विस्तृत जानकारी लेते हुए आपदा के तहत प्रत्येक मृतक को चार लाख की सरकारी सहायता तहसील स्तर से प्रदान करने के निर्देश दिए। घटना के कुछ देर बाद डीआईजी आजमगढ़ मंडल भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने तत्काल सारी आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए। रातों रात सभी मृतकों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया और मऊ जनपद के तमसा नदी पर पांचों शवों का एक साथ पूरी रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया ग्रामीणों ने बताया कि यह मामला संदिग्ध है इसकी जांच होनी चाहिए।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।