मां काली मंदिर का स्थापना दिवस आज, 24 घंटे अखंड हरिकीर्तन व भंडारे का होगा आयोजन

प्रखंड के दसियांव गांव स्थित मां काली मंदिर का स्थापना दिवस समारोह गुरुवार को ग्रामीणों के तत्वावधान में धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। स्थापना दिवस के अवसर पर मंदिर परिसर में 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

मां काली मंदिर का स्थापना दिवस आज, 24 घंटे अखंड हरिकीर्तन व भंडारे का होगा आयोजन

केटी न्यूज/केसठ। 

प्रखंड के दसियांव गांव स्थित मां काली मंदिर का स्थापना दिवस समारोह गुरुवार को ग्रामीणों के तत्वावधान में धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। स्थापना दिवस के अवसर पर मंदिर परिसर में 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा।ग्रामीण चिंटू दुबे एवं सोनू दुबे ने बताया कि अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया जाएगा। इसमें स्थानीय गांव के अलावा आसपास के करीब आधा दर्जन गांवों की कीर्तन मंडलियां एवं व्यास भाग लेंगे।

पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भक्ति और धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहेगा।उन्होंने बताया कि अखंड हरिकीर्तन का समापन शुक्रवार को हवन-पूजन एवं मां काली की आरती के साथ किया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण होगा। स्थापना दिवस समारोह को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।