Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

वैश्विक मंच पर चमक रही बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर- एसडीओ

बिहार दिवस के अवसर पर शनिवार को स्थानीय राज उच्च विद्यालय के सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीओ राकेश कुमार, बीडीओ संदीप कुमार पांडेय, सीओ शमन प्रकाश, ईओ मनीष कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रजनीश कुमार उपाध्याय व बीपीएम निर्भय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

वैश्विक मंच पर चमक रही बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर- एसडीओ

वैश्विक मंच पर चमक रही बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर- एसडीओ

केटी न्यूज/डुमरांव

कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्रधानाध्यापक अनुराग मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा हुई प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। बिहार दिवस पर आशीष दुबे ने अपने गीत मेरे भारत के कंठहार बिहार.... के द्वारा विकसित बिहार से परिचित कराया। शिक्षक पूर्णानंद मिश्रा की कविता गौरवशाली बिहार की गाथा ने विकसित बिहार-उन्नत बिहार को फलीभूत किया।

वैश्विक मंच पर चमक रही बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर- एसडीओ

साथ ही बाल कलाकार ओमकार दुबे, शुभम पांडेय, विश्वास वर्मा, रितम दुबे, नैना कुमारी, कुमारी ज्योति आदि ने अपनी खूबसूरत प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीओ ने कहा बिहार एक ऐसा राज्य जिसकी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक जड़ें प्राचीन काल से लेकर आधुनिक युग तक फैली हुई हैं, आज अपनी पहचान को वैश्विक स्तर पर स्थापित कर रहा है।

वैश्विक मंच पर चमक रही बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर- एसडीओ

बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर चमक रही है। बिहार दिवस इस गौरवशाली यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो हमें अपनी समृद्ध विरासत का सम्मान करने और एक उन्नत, विकसित बिहार के सपने को साकार करने की प्रेरणा देता है। मौके पर शिक्षक कृष्ण कुमार ओझा, डॉ. संजय रंजन सिन्हा, नवनीत कुमार, उपेन्द्र पाठक, पूर्णानंद मिश्रा, संजय सिंह, धीरज पांडेय सहित अन्य उपस्थित थे।

वैश्विक मंच पर चमक रही बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर- एसडीओ

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।