पिता को आता देख युवक ने गंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी

उत्तर प्रदेश और बक्सर को जोड़ने वाले पुराने वीर कुंवर सिंह सेतु से शनिवार को एक युवक के गंगा नदी में छलांग लगाने की घटना से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान नरही थाना क्षेत्र के टुटवारी गांव निवासी श्याम नारायण पासवान के 22 वर्षीय पुत्र श्रीकांत पासवान के रूप में हुई है। घटना के बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

पिता को आता देख युवक ने गंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी

केटी न्यूज/बक्सर :

उत्तर प्रदेश और बक्सर को जोड़ने वाले पुराने वीर कुंवर सिंह सेतु से शनिवार को एक युवक के गंगा नदी में छलांग लगाने की घटना से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान नरही थाना क्षेत्र के टुटवारी गांव निवासी श्याम नारायण पासवान के 22 वर्षीय पुत्र श्रीकांत पासवान के रूप में हुई है। घटना के बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।बताया जाता है कि श्रीकांत किसी बात को लेकर अपने पिता से नाराज था। उसके पिता श्याम नारायण पासवान भरौली में खाद-बीज की दुकान पर काम करते हैं। इसी दौरान श्रीकांत ने फोन कर पिता को बताया कि वह गंगा में छलांग लगाने जा रहा है। बेटे की बात सुनकर घबराए पिता तत्काल बाइक से वीर कुंवर सिंह सेतु की ओर रवाना हो गए।

पुल पर पहुंचने के बाद श्याम नारायण ने बेटे को करीब सौ मीटर की दूरी पर देखा। इसी बीच उनकी बाइक का तेल खत्म हो गया। बाइक छोड़कर वे बेटे की ओर बढ़े। बताया गया कि पिता को अपनी तरफ आता देख श्रीकांत ने अचानक गंगा में छलांग लगा दी। घटना के बाद पुल पर मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई।सूचना मिलने पर बक्सर गोलंबर पोस्ट की पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि युवक के गंगा में कूदने की सूचना मिली है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और युवक की तलाश को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।