Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार!
Keshav Times

नया भोजपुर पुलिस की अनोखी पहल, थाने में आयोजित की इफ्तार पार्टी, शामिल हुए दोनों संप्रदाय के लोग

रमजान के इस महीने में गंगा जमुनी तहजीब को मजबूत करने के लिए कई स्तर पर प्रयास किए जा रहे है। इसी कड़ी में गुरूवार को नया भोजपुर थानाध्यक्ष ने अनोखी पहल करते हुए थाना परिसर में इफ्तार पार्टी का आयोजन किये। खास यह कि इस इफ्तार पार्टी में दोनों संप्रदाय के लोग शामिल हुए तथा साथ बैठ कर इफ्तार के लजीज व्यंजनों का लुफ्त उठाया।

नया भोजपुर पुलिस की अनोखी पहल, थाने में आयोजित की इफ्तार पार्टी, शामिल हुए दोनों संप्रदाय के लोग

नया भोजपुर पुलिस की अनोखी पहल, थाने में आयोजित की इफ्तार पार्टी, शामिल हुए दोनों संप्रदाय के लोग

- गंगा जमुनी तहजीब को बढ़ावा देने के उदेश्य से आयोजित किया था इफ्तार पार्टी, दोनों संप्रदाय के लोगों ने की सराहना

केटी न्यूज/डुमरांव

रमजान के इस महीने में गंगा जमुनी तहजीब को मजबूत करने के लिए कई स्तर पर प्रयास किए जा रहे है। इसी कड़ी में गुरूवार को नया भोजपुर थानाध्यक्ष ने अनोखी पहल करते हुए थाना परिसर में इफ्तार पार्टी का आयोजन किये। खास यह कि इस इफ्तार पार्टी में दोनों संप्रदाय के लोग शामिल हुए तथा साथ बैठ कर इफ्तार के लजीज व्यंजनों का लुफ्त उठाया।

नया भोजपुर पुलिस की अनोखी पहल, थाने में आयोजित की इफ्तार पार्टी, शामिल हुए दोनों संप्रदाय के लोग

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करना था। रोजा इफ्तारी कार्यक्रम में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। थानाध्यक्ष ने सभी का स्वागत किया और बताया कि यह पहल आपसी एकता और भाईचारे को मजबूत करने के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच भरोसे को और गहरा करने के लिए ऐसे कार्यक्रम जरूरी हैं।

नया भोजपुर पुलिस की अनोखी पहल, थाने में आयोजित की इफ्तार पार्टी, शामिल हुए दोनों संप्रदाय के लोग

इस दौरान उन्होंने कहा कि रमजान का महीना बहुत पाक महीना होता है। इस महीने को रोजे व इबादत के लिए जाना जाता है। उन्होंने दोनों संप्रदाय के लोगों को साथ मिलकर पर्व त्योहार मनाने की अपील की और कहा कि भाईचारा को मजबूत करने का प्रयास सभी को करना चाहिए। 

नया भोजपुर पुलिस की अनोखी पहल, थाने में आयोजित की इफ्तार पार्टी, शामिल हुए दोनों संप्रदाय के लोग

इस इफ्तार पार्टी में खजूर, फल, शरबत और पारंपरिक व्यंजन परोसे गए। हिंदू समुदाय के लोगों ने मुस्लिम रोजेदारों का आदर करते हुए उनके साथ रोजा खोला। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और अमन-चैन की दुआ मांगी। 

नया भोजपुर पुलिस की अनोखी पहल, थाने में आयोजित की इफ्तार पार्टी, शामिल हुए दोनों संप्रदाय के लोग

मौके पर मौजूद एएसआई रहमान खान ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से आपसी मतभेद मिटते हैं और भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। थाने में रोजा इफ्तारी का आयोजन करना एक सराहनीय कदम है। वहीं, एएसआई राजीव कुमार ने कहा कि धर्म से ऊपर इंसानियत है,

नया भोजपुर पुलिस की अनोखी पहल, थाने में आयोजित की इफ्तार पार्टी, शामिल हुए दोनों संप्रदाय के लोग

और इस तरह के आयोजन से हम सभी को एकता का संदेश मिलता है। इस सकारात्मक पहल से समाज में एकता, शांति और सद्भावना का माहौल बन गया। मौके पर एसआई वकार अहमद, सुमन कुमार, एएसआई मो. शाहिद, एएसआई अमृत लाल, मो. फिरोज सहित कई अन्य लोग मौजूद रहें।

नया भोजपुर पुलिस की अनोखी पहल, थाने में आयोजित की इफ्तार पार्टी, शामिल हुए दोनों संप्रदाय के लोग

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।